Bihar Khajur Recipe: बिहार की पारंपरिक मिठाई खस्ता खजूर का स्वाद है लाजवाब, नोट करें आसान रेसिपी

Bihar Khajur Recipe: अगर आप चाय के साथ कुछ मीठा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो बिहार की पारंपरिक डिश खजूर ट्राई कर सकते हैं. स्वाद में यह ठेकुआ जैसा लगता है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

Advertisement
घर पर बनाएं खस्ता और स्वादिष्ट खजूर (Photo-ITG) घर पर बनाएं खस्ता और स्वादिष्ट खजूर (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

Bihar Khajur Recipe: अगर आप घर पर कुछ मीठा और खस्ता बनाना चाहते हैं तो बिहार की पारंपरिक मिठाई खजूर ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है और इसे एक बार बनाकर कई दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है. इसे आप शाम की चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर स्नैक के तौर पर खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर आसानी से खस्ता और हलवाई जैसा खजूर कैसे बनाएं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप मैदा
¾ कप पीसी हुई या बारीक दानेदार चीनी
¼ कप सूजी (रवा)
3-4 बड़े चम्मच देसी घी या रिफाइंड (मोयन के लिए)
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच सौंफ
जरूरत अनुसार दूध या पानी (आटा गूंथने के लिए)
तलने के लिए रिफाइंड या घी

खस्ता खजूर घर पर कैसे बनाएं?

  1. खस्ता खजूर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, इलायची पाउडर, सौंफ और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें 3-4 बड़े चम्मच देसी घी या रिफाइंड डालें और हाथों से अच्छी तरह रगड़कर मिलाएं. इससे खजूर खस्ता बनता है. 
  2. इसके बाद मिश्रण में चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा दूध या पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा मुलायम न हो. आटा इतना सख्त होना चाहिए कि मुट्ठी में दबाने पर आसानी से बंध जाए.
  3. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अगर आपके पास सांचा है तो उसमें हल्का घी लगाकर लोई को दबाएं और डिजाइन दें. सांचा न होने पर हाथों या किसी बर्तन की सहायता से खजूर या मनचाहा आकार तैयार कर सकते हैं.
  4. अब कड़ाही में रिफाइंड या घी गरम करें. तेल गरम होने के बाद आंच को मीडियम कर दें और तैयार खजूर को एक-एक करके डालें. इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें, ताकि ये अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं और कुरकुरे बनें.
  5. तलने के बाद इन्हें निकालकर ठंडा होने दें. शुरुआत में ये हल्के नरम लग सकते हैं लेकिन ठंडे होने पर पूरी तरह खस्ता हो जाएंगे.
  6. तैयार खजूर को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें, जिससे इनकी कुरकुराहट लंबे समय तक बनी रहे.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »