गर्मियों में सभी को कुछ ऐसे की तलाश रहती है, जो ठंडा हो और उनकी प्यास भी भुजा दे. ऐसे में अक्सर लोग नींबू पानी से लेकर शिकंजी की ओर भागते हैं क्योंकि ये न केवल ठंडक देती हैं, बल्कि ताजगी भी देती हैं. लेकिन रोजाना नींबू पानी और शिकंजी पीने से बहुत से लोग बोर भी हो जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो केरल का मशहूर 'कुलुक्की शरबत' पी सकते हैं. ये गर्मियों में आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है.
केरल की इस मशहूर ड्रिंक का स्वाद इतना अलग और मजेदार होता है कि एक बार पीने के बाद लोग इसे बार-बार बनाना पसंद करते हैं. खास बात ये है कि इसमें हरी मिर्च डाली जाती है, जो इसे एकदम यूनिक टेस्ट देती है. चलिए जानते हैं आप केरल से दूर घर बैठे भी कैसे आसानी से इसे बनाकर पी सकते हैं.
क्या है कुलुक्की शरबत?
कुलुक्की शरबत गर्मियों में मिलने वाली केरल की बहुत मशहूर ड्रिंक है. 'कुलुक्की' मलयालम भाषा का शब्द है, जिसका मतलब 'शेक करना' होता है. इस शरबत को बनाने के लिए सभी चीजों को एक साथ डालकर अच्छी तरह शेक किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे लोग शेक किया हुआ नींबू पानी भी कहते हैं, लेकिन इसका फ्लेवर सादे नींबू पानी से बहुत ही अलग होता है.
हरी मिर्च बनाती है इसे खास
इस ड्रिंक की सबसे बड़ी खासियत है इसका खट्टा-मीठा और तीखा स्वाद होता है. इसमें नींबू, चीनी, पुदीना और सब्जा सीड्स के साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च भी मिलाई जाती है. हरी मिर्च ही इस शरबत को खास स्वाद देती है, जिससे इसे पीते ही फ्रेशनेस महसूस होती है.
घर पर ऐसे बनाएं कुलुक्की शरबत
कुलुक्की शरबत को घर पर बनाने के लिए आपको चाहिए:
बनाने का तरीका
एक शेकर, बोतल या स्टील के गिलास में सभी चीजें डाल दें. अब इसे 20 से 30 सेकंड तक जोर-जोर से हिलाएं. जब इसमें हल्के-हल्के झाग बनने लगे, तब इसे गिलास में डालकर तुरंत सर्व करें.
गर्मियों में क्यों फायदेमंद है ये ड्रिंक?
कुलुक्की शरबत सिर्फ स्वाद में ही मजेदार नहीं होता, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क