Hyderabadi Dal Tadka Recipe: गरमा-गरम चावल के साथ बनाएं चटपटी हैदराबादी दाल तड़का, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Hyderabadi Dal Tadka Recipe: आपने कई तरह की दालें खाई होंगी लेकिन क्या कभी चटपटी हैदराबादी दाल तड़का ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
होटल जैसा हैदराबादी दाल तड़का अब बनाएं पर (Photo-ITG) होटल जैसा हैदराबादी दाल तड़का अब बनाएं पर (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

Hyderabadi Dal Tadka Recipe: दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन आप रोज-रोज एक जैसी सादी दाल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हैदराबादी दाल तड़का आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. तीन तरह की दाल, प्याज-धनिया के मसालेदार पेस्ट और देसी तड़के से तैयार होने वाली यह दाल खाने में काफी टेस्टी होती है. इसे आप रोटी, नान, पराठे या सादे चावल के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर चटपटी हैदराबादी दाल तड़का कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

दाल उबालने के लिए
½ कप साबुत हरी मूंग दाल (धोकर 10-15 मिनट भिगोई हुई)
1 कप चना दाल (धोकर भिगोई हुई)
1 कप तूर दाल (धोकर भिगोई हुई)
4-5 कप पानी
3-4 बड़े चम्मच घी
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

प्याज-धनिया का पेस्ट बनाने के लिए
2 बड़े प्याज
2 हरी मिर्च
¼ कप ताजा हरा धनिया
½ इंच अदरक
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक

तड़का और मसालों के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
तैयार प्याज-धनिया का पेस्ट
¼ छोटा चम्मच हींग
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 कप फेंटा हुआ दही
1 बड़ा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
एक चुटकी जीरा पाउडर
2 बड़े चम्मच तले हुए प्याज (वैकल्पिक)
1-2 बड़े चम्मच घी
½ इंच अदरक (लंबा कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

Advertisement

 तड़के के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच घी
5-6 सूखी लाल मिर्च
½ छोटा चम्मच जीरा

हैदराबादी दाल तड़का घर पर बनाएं कैसे?

  1. हैदराबादी दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग दाल, चना दाल और तूर दाल को अच्छी तरह धोकर 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  2. अब प्रेशर कुकर में तीनों दाल, पानी, घी, नमक और हल्दी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं. कुकर ठंडा होने के बाद दाल को मैशर या कलछी की मदद से हल्का-सा मैश कर लें.
  3. इसके बाद मिक्सर में प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, नमक और तेल डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
  4. अब एक भारी तले की कड़ाही या हांडी में तेल गर्म करें. इसमें तैयार प्याज-धनिया का पेस्ट डालकर 5-6 मिनट तक सुनहरा होने तक भूनें. फिर हींग, धनिया पाउडर, हल्दी और फेंटा हुआ दही डालकर अच्छी तरह पकाएं.
  5. अब इसमें देगी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, तले हुए प्याज, उबली हुई दाल और घी डालें. 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सभी मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाए.
  6. फाइनल तड़के के लिए एक छोटे पैन में तेल और घी गर्म करें. इसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें.
  7. अब तैयार दाल को सर्विंग बाउल में निकालें. ऊपर से तले हुए प्याज, अदरक, हरा धनिया और तैयार तड़का डालकर गार्निश करें.
  8. गरमा-गरम हैदराबादी दाल तड़का को रोटी, नान, पराठे या सादे चावल के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »