हलवाई जैसे फूले-फूले गुलगुले बनाने का आसान तरीका…बस ये 3 टिप्स जान लीजिए, 10 मिनट में होंगे तैयार
मीठा खाने का मन हो और घर में ज्यादा सामान भी न हो तो घर पर गेहूं का आटा, गुड़ से गुलगुले बनाए जा सकते हैं. सही घोल और सही आंच मिल जाए तो घर पर भी हलवाई जैसा स्वाद आसानी से पाया जा सकता है.
Advertisement
: गुलगुले आटे और गुड़ से बनाए जाते हैं. (PhotoL ITG)
How To Make Gulgule: त्योहारों का मौसम हो या घर की शाम की चाय, रविवार की सुबह हो या अचानक कुछ मीठा खाने का मन, गुलगुले ऐसी देसी डिश है जो हर किसी को पसंद होती है. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम-मीठे गुलगुले बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या झंझट की जरूरत नहीं होती. रसोई में मौजूद बेसिक चीजों से ही झटपट तैयार हो जाते हैं. तो आइए हलवाई स्टाइल मीठे गुलगुले बनाने की विधि जान लीजिए.
Advertisement
गुलगुले बनाने के लिए सामग्री
1 कप गेहूं का आटा
आधा कप गुड़ (या स्वादानुसार चीनी)
1 छोटा चम्मच सौंफ
एक चुटकी इलायची पाउडर
आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
जरूरत अनुसार पानी
फ्राइंग के लिए तेल या घी
गुलगुले बनाने की विधि
गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डाल लें ताकि गुड़ पूरी तरह घुल जाए और उसमें कोई भी मोटे दाने ना रहें. फिर उसे ठंडा रकर लें.
फिर इसके बाद एक चौड़े बाउल में आटा डालें और उसे धीरे-धीरे मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. घोल इतना गाढ़ा रहे कि चम्मच से डालने पर आकार बना रहे, बहुत पतला भी नहीं रहना चाहिए.
फिर उस घोल में सौंफ, इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं. घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे गुलगुले और भी फूले हुए बनेंगे.
कढ़ाही में तेल या घी मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह ग्रम हो जाए तो आंच हल्की कर दे और. चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा घोल अपने पसंदीदा साइज के मुताबिक तेल में डालें.
गुलगुले खुद-ब-खुद गोल आकार लेने लगेंगे. इन्हें सुनहरा भूरा होने तक तलें और फिर निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें. गुलगुले खाने के लिए तैयार हैं.
परफेक्ट गुलगुले के लिए टिप्स
शेफ के मुताबिक अच्छे गुलगुले बनाने के लिए कुछ बातों का भी ध्यान रखें.
गुलगुले का घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए.
तेल बहुत तेज गर्म न हो, वरना बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रहेंगे.
घोल में कद्दूकस किया हुआ केला मिलाकर स्वाद को और अधिक बढ़ा सकते हैं.
गुड़ की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क