French Fries Recipe: बिना आलू के बेसन से बनाएं कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

French Fries Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया और टेस्टी नाश्ता ट्राई करना चाहते हैं तो बेसन से बनी क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़ आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
आलू नहीं, बेसन से बनाएं क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज (Photo-ITG) आलू नहीं, बेसन से बनाएं क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

French Fries Recipe: फ्रेंच फ्राइज का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में आलू का ख्याल आता है. लेकिन क्या आपने कभी बेसन से बने फ्रेंच फ्राइज खाए हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको इसे घर पर बनााने की आसान रेसिपी बताएंगे. बेसन से तैयार होने वाले ये फ्रेंच फ्राइज बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं.

Advertisement

शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या वीकेंड स्नैक के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको बिना आलू घर पर बेसन से क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाना बताएंगे, जिसे एक बार बनाकर आप कई दिनों तक स्टोर कर रख सकते हैं.

बेसन के फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप बेसन
½ छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
जरूरत के अनुसार पानी
2 बड़े चम्मच तेल

गार्निश के लिए
टमाटर के टुकड़े
हरा धनिया

बेसन से फ्रेंच फ्राइज कैसे बनाते हैं?

  1. बेसन से फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, देगी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, पानी और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  2. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला. इसे लगभग 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. अब एक नॉन-स्टिक पैन या कड़ाही को कम गैस पर गर्म करें और उसमें तैयार घोल डाल दें. इसे दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबी-लंबी स्टिक में काट लें.
  4. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इन स्टिक को मीडियम गैस पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. 
  5. तैयार फ्राइज को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  6. तैयार बेसन के फ्रेंच फ्राइज़ को केचप, टमाटर के टुकड़ों और हरे धनिये से गार्निश करके गर्मागर्म परोसें. यह स्नैक शाम की चाय, बच्चों की पार्टी या वीकेंड पर कुछ अलग खाने की इच्छा होने पर एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »