Chole Bhature: अब घर पर बिना मैदा और कम तेल में तैयार होंगे बाजार जैसी क्रिस्पी भटूरे, हर बाइट में लाजवाब आएगा स्वाद

Chole Bhature: अगर आप भी वजन बढ़ने या अनहेल्दी होने के डर से अपने पसंदीदा छोले-भटूरे खाने से बचते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और स्मार्ट किचन हैक्स बताने वाले, जिनसे आप बिना स्वाद बिगाड़े छोले-भटूरे को बेहद पौष्टिक और लो-कैलोरी बना सकते हैं.

Advertisement
छोले भटूरे बनाने के लिए मैदे की जगह आटे में सूजी मिलाकर बना सकते हैं. (Photo: ITG) छोले भटूरे बनाने के लिए मैदे की जगह आटे में सूजी मिलाकर बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

छोले-भटूरे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. छुट्टी का दिन हो, बाहर खाने का प्लान हो या फिर किसी पार्टी में कुछ खास बनाना हो, छोले-भटूरे का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है. ये लगभग हर किसी का फेवरेट होता है. छोले-भटूरे जितने स्वादिष्ट होते हैं ये उतने ही अनहेल्दी भी माने जाते हैं. स्वाद के साथ-साथ इसमें मौजूद मैदा, ज्यादा तेल और हाई कैलोरी की वजह से कई लोग इसे खाने से बचते हैं. दरअसल, आजकल लोग हेल्दी खाना चाहते हैं, जिसकी वजह से तेल भरे भटूरे खाकर गिल्ट महसूस करते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो अब आपको अपनी पसंदीदा डिश से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और स्मार्ट बदलाव करके आप छोले-भटूरे को पहले से कहीं ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं. खास बात ये है कि ये बदलाव करके न तो इसका स्वाद फीका पड़ेगा और न ही खाने का मजा कम होगा. आइए जानते हैं कि किन आसान तरीकों से आप अपने पसंदीदा छोले-भटूरे को स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी बना सकते हैं.

छोले-भटूरे को हेल्दी बनाने के लिए करें ये बदलाव

1. सबसे पहले बदलें भटूरे का आटा: बाजार में मिलने वाले या अमूमन घर वाले भटूरे अक्सर पूरी तरह मैदा से बनाए जाते हैं. इन्हें हेल्दी बनाने के लिए मैदा की जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल करें या फिर गेहूं के आटे में थोड़ा-सा सूजी मिलाकर आटा गूंथें. इससे फाइबर बढ़ेगा और पेट भी देर तक भरा रहेगा.

Advertisement

2. डीप फ्राई की जगह अपनाएं बेहतर तरीका: अगर पूरी तरह भटूरे छोड़ना नहीं चाहते, तो उन्हें कम तेल में पकाने की कोशिश करें. चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं. इससे तेल की मात्रा काफी कम हो जाती है और डिश हल्की महसूस होती है.

3. छोले में कम तेल का करें इस्तेमाल: छोले बनाते समय जरूरत से ज्यादा तेल डालने की बजाय कम तेल में प्याज, टमाटर और मसालों को अच्छी तरह भूनें. इससे स्वाद भी अच्छा आएगा और एक्स्ट्रा फैट भी नहीं बढ़ेगा.

4. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर छोले: छोले प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स हैं. इसलिए इन्हें ज्यादा क्रीमी या मक्खन वाला बनाने की बजाय नॉर्मल मसालों के साथ पकाएं. इससे डिश पौष्टिक बनी रहती है.

साथ में सलाद और दही जरूर रखें
आप छोले-भटूरे के साथ प्याज, खीरा, गाजर, नींबू और एक कटोरी दही भी खा सकते हैं, तो इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इससे डाइजेशन में भी मदद मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

Advertisement

छोले-भटूरे हेल्दी बनाने का सबसे आसान तरीका है कि इन्हें लिमिटेड क्वांटिटी में खाएं. 1-2 भटूरे के साथ भरपूर छोले और सलाद लें. इससे स्वाद भी मिलेगा और जरूरत से ज्यादा कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी.

हेल्दी छोले-भटूरे बनाने के लिए जरूरी बातें

  • मैदा की जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल करें.
  • कम तेल या एयर फ्रायर का ऑप्शन चुनें.
  • छोले में जरूरत से ज्यादा तेल और मक्खन न डालें.
  • इनके साथ सलाद और दही जरूर शामिल करें.
  • स्वाद के साथ-साथ मात्रा पर भी ध्यान दें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »