गर्मियों के मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो पेट को ठंडक दें और शरीर को हाइड्रेट रखें. इन दिनों जैसे सूरज आग बरसा रहा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है, वैसे में तो कुछ ही मिनटों में लोगों का गला सूख जाता है. ऐसे में लोग दही से बनी ठंडी-ठंडी और रिफ्रेशिंग चीजें अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं. लस्सी हो, छाछ हो या फिर रायता हो, दही से बनी सभी चीजें भीषण गर्मी में लोगों के तन और मन दोनों को ठंडक देने का काम करती हैं.
रायता सभी घरों में खूब खाया जाता है. गर्मी में अंदरूनी ठंडक के लिए घरों में कई तरह से रायते बनते हैं, जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं. प्याज से लेकर टमाटर यहा तक की घीया का रायता भी बनता है. इन्हीं में खीरे का रायता भी शामिल है, जो बहुत ही ज्यादा रिफ्रेशिंग होता है. लेकिन रोज-रोज एक जैसा रायता खाकर कई बार लोग बोर हो जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं, तो इस बार ट्राई करें चिया सीड और खीरे से बना खास रायता. ये रायता सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. चिया सीड्स शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं, जबकि खीरा गर्मी में पानी की कमी नहीं होने देता.
चिया सीड और खीरे का रायता बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:
ऐसे बनाएं चीया सीड्स-खीरे का रायता
1. चीया सीड्स और खीरा का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्राइंग पैन में थोड़ा पानी डालें और उसमें बर्फ के टुकड़े और चिया सीड्स डाल दें. इन्हें थोड़ी देर हल्का बॉयल होने दें. इसके बाद गैस बंद करके इसे साइड में रख दें ताकि चिया सीड्स अच्छी तरह फूल जाएं.
2. अब एक बड़े बाउल में दही लें और उसमें बारीक कटा प्याज और खीरा डालें. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. फिर इसमें कटा हुआ पुदीना और क्रश की हुई सूखी करी की पत्तियां डाल दें.
3. अब लास्ट में इस रायते में तैयार किया हुआ चिया सीड वाला पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
क्यों खास है ये रायता?
गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है. ऐसे में खीरा और दही शरीर को ठंडक देते हैं, जबकि चिया सीड्स पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि ये रायता स्वाद के साथ-साथ हेल्दी ऑप्शन भी माना जा रहा है.
खाने का मजा हो जाएगा दोगुना
आप इस रायते को लंच या डिनर में पराठे, पुलाव या रोटी सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. इसका ठंडा और मसालेदार स्वाद गर्मी में खाने का मजा दोगुना कर देगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क