Litti Chokha Recipe: बिहार के लिट्टी-चोखा का स्वाद है लाजवाब, जानें घर पर बाजार जैसा बनाने का आसान तरीका

Litti Chokha Recipe: बिहार का पारंपरिक लिट्टी-चोखा स्वाद और खुशबू दोनों के लिए काफी पसंद किए जाते हैं. सत्तू से भरी लिट्टी और स्मोकी फ्लेवर वाला चोखा खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. आज हम आपको घर पर बाजार जैसा टेस्टी लिट्टी-चोखा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
घर पर आसानी से कैसे बनाएं बाजार जैसा टेस्टी लिट्टी-चोखा? (Photo-ITG) घर पर आसानी से कैसे बनाएं बाजार जैसा टेस्टी लिट्टी-चोखा? (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

Litti Chokha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ देसी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार का फेमस लिट्टी-चोखा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सत्तू से भरी हुई लिट्टी और धुएं की खुशबू वाला चोखा खाने में बेहद टेस्टी लगता है. खास बात यह है कि आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर बाजार जैसा लिट्टी-चोखा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

आटा गूंथने के लिए
1½ कप गेहूं का आटा
⅓ कप दरदरा गेहूं का आटा (दलिया पाउडर)
 नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
जरूरत के अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए 
½ कप सत्तू
1 मीडियम साइज प्याज (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
2-3 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
 नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा चम्मच अचार का मसाला

चोखा बनाने के लिए 
1 बैंगन
4 टमाटर
2 आलू
2-4 लहसुन की कलियां
½ इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1½ बड़ा चम्मच सरसों का तेल
 नमक स्वादानुसार

बाजार जैसा लिट्टी-चोखा घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले लिट्टी बनाने के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, दरदरा आटा, नमक और पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. इसमें थोड़ा तेल लगाकर दोबारा अच्छी तरह मसलें और गीले कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए रख दें.
  2. अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक बर्तन में सत्तू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरा धनिया, नमक, सरसों का तेल और अचार का मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का बेल लें. बीच में तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बंद करके गोल आकार दे दें.
  4. पारंपरिक स्वाद के लिए लिट्टी को उपलों (कंडों) की धीमी आंच पर सेंकें. अगर उपले उपलब्ध नहीं हैं तो आप इसे ओवन या तंदूर में भी बना सकते हैं. लिट्टी अच्छी तरह सिक जाने के बाद इसे कुछ मिनट के लिए घी में डुबोकर रखें.
  5. अब चोखा बनाने के लिए बैंगन, टमाटर और आलू को अच्छी तरह भून लें. ठंडा होने पर इनके छिलके उतारकर मैश कर लें. अब इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  6. गरमा-गरम घी में डूबी लिट्टी को टेस्टी चोखे के साथ सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान
लिट्टी का स्वाद बढ़ाने के लिए दरदरे आटे का इस्तेमाल करें.
चोखे में भुना हुआ आलू डालने से उसका टेक्सचर बेहतर होता है.
अगर आप ओवन में लिट्टी बना रहे हैं तो आटे में थोड़ा बेकिंग सोडा मिला सकते हैं.
बेहतर स्वाद के लिए बढ़िया क्वालिटी के अचार के मसाले का इस्तेमाल करें.
लिट्टी को घी में डुबोकर खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »