How to Make Bengali Mishti Doi: बिना चीनी-गुड़! गर्मी में इस तरीके से बनाएं बंगाली मिष्टी दोई, शुगर भी रहेगी कंट्रोल
अगर आप भी मिष्टी दोई खाना पसंद करते हैं, लेकिन मीेठे की वजह से इसे नहीं खाते हैं तो यह शुगर-फ्री मिष्टी दोई रेसिपी आपके लिए बेस्ट है. फुल-फैट दूध और सही फर्मेंटेशन के साथ बनी यह मिठाई उतनी ही क्रीमी और स्वादिष्ट है जितनी पारंपरिक मिष्टी दोई होती है. इससे भी अच्छी बात यह है कि सेहत और स्वाद के साथ अब गिल्ट-फ्री डेजर्ट का मजा लें!
How to Make Sugar-free Mishti Doi: भारतीय थाली मीठे के बिना अधूरी है, मौसम चाहे कोई भी हो, मगर खाने के बाद लोगों को मीठा जरूर खाना होता है. भारत के हर प्रदेश की अपनी एक अलग मिठाई होती है, जिसकी कुछ यादें भी लोगों से जुड़ी होती हैं. बंगाल की मशहूर मिठाई मिष्टी दोई भी उन्हीं में से एक है, इसका नाम सुनते ही मलाईदार, ठंडी और हल्की कैरेमल जैसी खुशबू वाला दही याद आ जाता है. गर्मी के दिनों में तो ठंडी-ठंडी मिष्टी दोई खाते ही मन खुश हो जाता है.
Advertisement
कोलकाता की पारंपरिक मिष्टी दोई आमतौर पर चीनी या गुड़ के साथ तैयार की जाती है, जिससे इसका कलर और टेस्ट दोनों गहरा हो जाता है. लेकिन आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं और हेल्दी ऑप्शन की ओर ज्यादा बढ़ रहे हैं. अगर शुदर की वजह से आप अपनी फेवरेट मिष्टी दोई नहीं खाते हैं तो आपके लिए अच्छी बात यह है कि आप बिना चीनी के भी मिष्टी दोई घर पर तैयार कर सकते हैं.
सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप मिष्टी दोई का मीठा स्वाद चीनी से नहीं, बल्कि दूध की प्राकृतिक मलाई, धीमी आंच पर पकाने के प्रोसेस और सही तरीके से किए गए फर्मेंटेशन से आता है. यही वजह है कि यह हल्की होने के बावजूद बेहद मजेदार लगती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क