मिक्सी में गर्म चीजें पीसते ही खुल जाता है ढक्कन? तुरंत डालें ये चीज; चेहरा जलने से बचेगा और ग्रेवी बनेगी होटल जैसी क्रीमी

मिक्सी में गरम ग्रेवी या सूप पीसते समय क्या ढक्कन अचानक खुल जाता है? अगर हां तो आपके हाथों या चेहरे पर छींटें भी आती होंगी या फिर आपकी रसोई पूरी गंदी हो जाती होगी. ऐसे में आज हम आपको मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की आसान ट्रिक बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से गर्म चीजें मिक्सी में पीस पाएंगे.

Advertisement
किसी भी चीज को पीसने से पहले उसे थोड़ा ठंडा कर लेना जरूरी होता है.  (Photo: ITG) किसी भी चीज को पीसने से पहले उसे थोड़ा ठंडा कर लेना जरूरी होता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को खाना जल्दी बनाना होता है. ऐसे में जब भी ग्रेवी, सूप बनाने के लिए टमाटर-प्याज का मसाला या फिर कोई भी गर्म चीज भी लोग तुरंत पीसना चाहते हैं. दरअसल, हर कोई चाहता है कि वो खाना बनाना शुरू करें और वो झटपट बनकर तैयार हो जाए. ऐसे में कई बार घर में ग्रेवी, सूप या किसी भी गर्म मिश्रण को मिक्सर में पीसते समय एक छोटी-सी गलती बड़ा हादसा बन सकती है.

दरअसल, गर्म चीजों या लिक्विड को मिक्सी में ब्लेंड करते वक्त अचानक मिक्सर का ढक्कन खुल जाता है और गरम छींटे बाहर आने लगते हैं. इससे न सिर्फ पूरी रसोई गंदी हो सकती है, बल्कि हाथ और चेहरे के जलने का खतरा भी रहता है. ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं और बिना गंदा किए आसानी से गर्म चीजों को पीसना चाहते हैं, तो मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की बताई एक आसान किचन ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है. खास बात ये है कि ये ट्रिक सिर्फ आपको जलने से बचा सकती है, बल्कि ग्रेवी को ज्यादा स्मूद और क्रीमी बनाती है. इसके साथ ही उसकी रंगत भी सुधार सकती है. 

क्यों उड़ जाता है मिक्सर का ढक्कन?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के मुताबिक, जब बहुत गर्म ग्रेवी या कोई गर्म लिक्विड ब्लेंड किया जाता है, तो उसके अंदर मौजूद भाप फैलने लगती है. इससे मिक्सर जार के अंदर प्रेशर बनता है और कई बार ढक्कन अचानक खुल या उड़ सकता है. यही वजह है कि गर्म चीजों को ब्लेंड करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

Advertisement

क्या है मास्टरशेफ की आसान ट्रिक?
इस समस्या से बचने के लिए मास्टशेफ पंकज सलाह देती हैं कि मिक्सर जार में गर्म ग्रेवी डालने से पहले कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें. इसके बाद गर्म ग्रेवी को ब्लेंड करें. बर्फ के टुकड़े ग्रेवी के टेंपरेचर को थोड़ा कम कर देती हैं, जिससे जार के अंदर बनने वाला प्रेशर भी कम हो जाता है.

ग्रेवी का स्वाद और रंग भी होगा बेहतर
शेफ पंकज कहती हैं कि इस ट्रिक का एक और फायदा ये है कि ग्रेवी अच्छी तरह से मिक्स हो जाती है. इससे उसका टेक्शचर ज्यादा स्मूद बनता है और रंग भी पहले से ज्यादा अच्छा दिखाई देता है.

ध्यान रखें: आपको कितनी भी जल्दी क्यों ना हो बहुत ज्यादा गरम मिश्रण को सीधे ब्लेंड करने के बजाय उसे थोड़ा ठंडा होने देना चाहिए. इसके साथ ही, मिक्सर का ढक्कन अच्छी तरह बंद है या नहीं, ये जरूर चेक कर लेना चाहिए. अगर आप भी अक्सर घर पर ग्रेवी बनाते हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये आसान ट्रिक आपके काम आ सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »