हजारों रुपये नहीं होगे खर्च, घर पर ही बनाएं 'मास्टरशेफ स्टाइल' पार्टी प्लैटर, शाम की महफिल का मजा होगा दोगुना
रेस्टोरेंट्स और कैफे में दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन हो तो सबसे पहले लोग अपनी जेब देखते हैं, क्योंकि इन जगहों पर मिलने वाले पार्टी प्लैटर की शुरूआत ही 1500- 2000 रुपये से होती है. आप चाहें तो इस पार्टी प्लैटर को आप अपनी रसोई में आसानी से बना सकते हैं और यह आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगी.
Advertisement
घर पर स्ट्रीट स्टाइल फूड बना सकते हैं. (PHOTO:ITG)
दोस्तों के साथ पार्टी करने का एक अलग मजा होता है और इस वजह से कई बार लोगों का काफी खर्चा भी हो जाता है. क्योंकि रेस्टोरेंट्स और कैफे में काफी महंगी चीजें मिलती हैं और अगर आप पार्टी प्लैटर ही ऑर्डर करते हैं तो वो भी 1 से 3 हजार तक में शुरू होते हैं, इसलिए अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं तो बाहर हजारों रुपये उड़ाने से अच्छा है कि आप घर पर ही मजेदार प्लैटर बना लें. कम बजट में ज्यादा वैरायटी और स्वाद ऐसा कि महफिल का मजा दोगुना हो जाए, आइए जानें आसान रेसिपी के साथ होममेड पार्टी प्लैटर कैसे तैयार करें.
Advertisement
पार्टी प्लैटर में भी ज्यादा से ज्यादा चार चीजें शामिल होती हैं. अगर आप चाहें तो अपने स्टाइल में अपना प्लैटर तैयार कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ही शेफ कई तरह की डिश शेयर करते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की इन कुछ आसान और चटपटी रेसिपी के साथ पार्टी प्लैटर बना सकते हैं.
कॉर्न कबाब
स्वीट कॉर्न तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन इस बार आप अपने प्लैटर में कॉर्न कबाब शामिल करें. इसके इंग्रेडिएंट्स बहुत मजेदार लगते हैं और लगभग 20 मिनट में बनकर तैयार भी हो जाते हैं.
कॉर्न को पानी, हल्दी और अदरक के साथ नरम होने तक उबाल लें. पानी छानकर ठंडा करें और दरदरा पीस लें.
उबले आलू कद्दूकस करके कॉर्न पेस्ट में मिला दें, इलायची, जावित्री, सफेद मिर्च और नमक पीसकर मिला लें.
पैन में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें. खोया डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें.
हरी मिर्च, मकई दाने और काजू पेस्ट डालकर मिलाएं, अब इसमें पिसा मसाला और केसर डाल दीजिए और छोड़ी देर पकाएं.
छोड़ी देर बाद गैस बंद कर दीजिए और इसे ठंडा करने के लिए रख दीजिए. फिर आखिर में धनिया मिलाएं.
फिर कबाब की शेप बनाएं और इसे देसी घी में सुनहरा होने तक धीमी आंच पर सेकें. फिर गरमागरम चटनी के साथ परोसें.
पालक पनीर बॉल
पालक और पनीर की सब्जी तो हर घर में बनाई जाती है, लेकिन अपने पार्टी प्लैटर में आप पालक पनीर बॉल बना सकते हैं.
Advertisement
इंग्रेडिएंट्स
1 गुच्छा पालक के पत्ते
200 ग्राम पनीर
1/4 कप ब्रेडक्रम्ब्स
स्वादानुसार नमक
काली मिर्च
1/4 कप कॉर्न फ्लोर
1 छोटा चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
तेल
स्वीट चिली सॉस
इस तरीके से बनाएं पालक-पनीर बॉल
पालक के पत्तों को धोकर एक्स्ट्रा पानी निकालकर रख दीजिए. उसके बाद पत्तों को काट लें और उनमें कद्दूकस किया हुआ पनीर मिला लें.
पालक-पनीर के मिक्स में नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालें, साथ ही ब्रेडक्रंब और कॉर्न फ्लोर भी मिलाएं.
इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर आटा गूंथ लें, फिर आटे से कंचे के आकार के गोले बना लें.
आखिर में एक बड़े कटोरे में मैदा लें और उसमें आटे के गोले डालें.
मैदे से कोटिंग करने के बाद अब इनको तेल में फ्राई कर लीजिए और गरमा गरम मेहमानों को परोसें.
राजमा गलौटी कबाब
इंग्रेडिएंट्स
2 कप उबली हुई राजमा
15 काजू
2 चिरौंजी
1 टेबल-स्पून खसखस
1/2 चम्मच अजवाइन
5 हरी इलायची
2 काली इलायची
4 लौंग
2 दालचीनी
1 छोटा चम्मच केवड़ा पानी
2 बड़े चम्मच घी
1 अदरक कटा हुआ
3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
4 बड़े चम्मच मावा कद्दूकस किया हुआ
1 छोटा चम्मच सफेद मिर्च पाउडर
½ कप तली हुई भूरी प्याज
नमक स्वादानुसार
स्टेप बॉय स्टेप राजमा गलौटी कबाब
खसखस, काजू और चिरौंजी को साबुत मसालों के साथ हल्की खुशबू और कलर आने तक भूनकर स्मूद पाउडर बना लें.
इसके अलावा तले हुए प्याज और थोड़ा पानी मिलाकर एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें.
एक पैन में 1 टेबल स्पून घी गरम करके कटा अदरक, लहसुन और हरी मिर्च सुनहरा होने तक भूनें, फिर खोया डालकर नरम होने तक चलाएं.
अब इसमें मसाला पेस्ट मिलाकर स्मूद करें और पैन में निकाल लें, उबली हुई राजमा, लाल मिर्च पाउडर और सफेद मिर्च डालकर पकाएं जब तक यह मिक्सर मैश होकर बॉल जैसा न हो जाए.
आखिर में इसमें ऊपर से केवड़ा वॉटर मिलाकर ठंडा करने रख दीजिए, ठंडा होने के बाद इनको कबाब की शेप में बनाकर रख लीजिए.
कबाब को मीडियम आंच गोल्डन होने तक सेंक लें और फिर इनको आराम से टमाटर या हरी चटनी के साथ गरमागरम खाएं.
मिंट पी क्रोस्टिनी
इंग्रेडिएंट्स
Advertisement
6 ब्रेड स्लाइस
1 कप हरे मटर
2 बड़े चम्मच पुदीने की पत्तियां
2 बड़े चम्मच चीज़ स्प्रेड
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स
स्वादानुसार नमक
मक्खन
पुदीने की पत्तियां
मिंट पी क्रोस्टिनी यूं बनाएं
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. उसके बाद हर पीस पर हल्का मक्खन लगाएं.
फिर ब्रेड्स को स्लो गैस पर तवे पर सेक लें, जब तक वे कुरकुरे और गोल्डन न हो जाएं.
उसके बाद आप मिक्सर में हरे मटर, पुदीने की पत्तियां, नमक और चीज स्प्रेड डालकर एक मुलायम पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट को पाइपिंग बैग या किसी साफ पॉलीथिन में भर लें, जब ब्रेड के टुकड़े ठंडे और कुरकुरे हो जाएं, तो उन पर पेस्ट लगा दें.
आखिर में सजाने के लिए आप उसके ऊपर से रेड चिल्ली फ्लेक्स और पुदीने की पत्तियां डालकर गार्निश कर लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क