Bhel Puri Recipe: भेल पुरी में नहीं आता चौपाटी जैसा स्वाद? बस मिला दें ये एक सीक्रेट चीज

मुंबई की चौपाटी जैसी भेल पुरी घर पर बनाना अब मुश्किल नहीं होगा. अक्सर हम सब कुछ सही डालते हैं, लेकिन उस एक खास 'सीक्रेट' चटनी और सामग्री के अनुपात को भूल जाते हैं. जानिए वह क्या चीज है जो आपकी साधारण भेल को स्ट्रीट स्टाइल जायका देगी.

Advertisement
भेल पुरी का असली स्वाद उसमें डाली गई चीजों से आता है. (Photo: Ai Generated) भेल पुरी का असली स्वाद उसमें डाली गई चीजों से आता है. (Photo: Ai Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

Bhel Puri Recipe: शाम के समय जब भूख लगती है तो लोग अक्सर कुछ हल्का-फुल्का चटपटा खाते हैं. इन स्नैक्स में सबसे पहले लोगों के मन में जो नाम आता है वो है 'भेल पुरी. चटपटी, तीखी और कुरकुरी भेल पुरी हर उम्र के लोगों की पहली पसंद होती है इसलिए लोग घर पर भी इसे बनाते हैं. तमाम मसालों और चटनी के बावजूद वो बात नहीं आती जो मुंबई की चौपाटी या दिल्ली के स्ट्रीट वेंडर्स की भेल में होती है. लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनकी भेल या तो बहुत सूखी रह जाती है या फिर नर्म हो जाती है. तो आइए आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक और सीक्रेट मसाला बताते हैं जो आपको काफी अच्छा टेस्ट देगी.

Advertisement

भेल पुरी की सीक्रेट चीज

चौपाटी वाली भेल का असली राज उसकी 'गीली चटनी' में छिपा होता है. घर पर लोग सिर्फ इमली की मीठी चटनी और हरी मिर्च की सादा चटनी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन चौपाटी पर भेल बेचने वाले लोग उसमें लहसुन और सूखी लाल मिर्च की तीखी चटनी भी डालते हैं.

यह चटनी न केवल भेल को गहरा लाल रंग देती है बल्कि इसके तीखेपन को एक अलग लेवल पर ले जाती है. इसके अलावा सीजन होने पर वे लोग कच्चे आम के बारीक कटे टुकड़े भी डालते हैं.

भेल बनाने का सही तरीका और अनुपात

भेल पुरी का स्वाद तभी खिलकर आता है जब उसे सही क्रम में मिलाया जाए. सबसे पहले मुरमुरे (लाई) को हल्का भून लें ताकि वे कुरकुरे रहें. इसके बाद इसमें बारीक कटे उबले आलू, प्याज और टमाटर मिलाएं. याद रखें कि टमाटर के बीज वाला हिस्सा निकाल दें ताकि पानी से मुरमुरे नरम न पड़ें.

फिर उसमें लहसुन-मिर्च की चटनी, इमली की चटनी और थोड़ी हरी चटनी डालें. अंत में पापड़ी को हाथ से क्रश करके डालें और बारीक वाली सेव से डालें.

Advertisement

परफेक्ट भेल के लिए टिप्स

भेल बनाते समय सबसे बड़ी गलती लोग यह करते हैं कि वे इसे मिलाकर बहुत देर तक रख देते हैं. स्ट्रीट स्टाइल स्वाद चाहिए तो सारी सामग्री पहले से तैयार रखें और खाने के ठीक एक मिनट पहले ही सब कुछ मिक्स करें. ऊपर से हल्का सा सरसों का तेल या नींबू का रस और चाट मसाला छिड़कना न भूलें. बाजार जैसा टेस्ट के लिए आप उसमें भुनी हुई मूंगफली और फ्रेश हरा धनिया भी डाल सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement