Diwali Diya Hack: दिवाली की रात बार-बार बुझ जाते हैं दीये और खत्म हो जाता है तेल? अपनाएं ये आसान हैक, घंटों जलेंगे

Diwali Diya Hack: दिवाली पर दीये जलाते समय बार-बार तेल भरने और उसके फैलने की परेशानी से बचना चाहते हैं? तो इस आसान ट्रिक से पहले ही दीये तैयार करके रख लें. इससे त्योहार के दिन तेल भरने का झंझट कम होगा और घर भी खूबसूरत दीयों से जगमगा उठेगा.

Advertisement
दिवाली पर दीये में बार-बार तेल भरने से बचने के लिए मोम वाला हैक अपना सकते हैं. (Photo: ITG) दिवाली पर दीये में बार-बार तेल भरने से बचने के लिए मोम वाला हैक अपना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

Diwali Diya Hack: दिवाली पर घर के कोने-कोने में दीये जलाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन त्योहार की रात एक परेशानी बार-बार सामने आती है. कुछ देर जलने के बाद दीयों का तेल खत्म हो जाता है और फिर उनमें दोबारा तेल भरना पड़ता है. कई बार तेल भरते समय वह आसपास फैल भी जाता है, जिससे सफाई का झंझट अलग बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि दिवाली पर आपके दीये लंबे समय तक जलते रहें और आपको बार-बार उनमें तेल न भरना पड़े, तो एक आसान-सा हैक आपके बहुत काम आ सकता है.

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर दीयों को तैयार करने का ऐसा तरीका बताया है, जिससे आप पहले से ही तेल और बाती वाले दीये बनाकर रख सकते हैं. खास बात यह है कि इन दीयों को सजाने के लिए महंगे सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. थोड़े से ग्लिटर, सरसों के तेल, मोमबत्ती और कपूर की मदद से आप साधारण मिट्टी के दीयों को खूबसूरत और इस्तेमाल के लिए तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आसान ट्रिक को. इस ट्रिक को अपनाकर ना तो तेल फैलेगा और ना ही दीये बार-बार बूझेंगे.

सबसे पहले सस्ते मिट्टी के दीये खरीदें
इस हैक को आजमाने के लिए सबसे पहले बाजार से मिट्टी के छोटे दीये खरीद लें. इसके बाद सभी दीयों को करीब 2 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दिया. फिर पानी से निकालकर उन्हें अच्छी तरह सूखने के लिए रख दिया, ताकि दीयों में मौजूद नमी निकल जाए.

ग्लिटर से ऐसे सजाएं दीये
इसके बाद दीयों को खूबसूरत लुक दें. इसके लिए तीन अलग-अलग रंग के ग्लिटर ले लें और उन्हें अलग-अलग प्लेट में निकाल लें. इसके बाद एक मिट्टी का दीया लें और उसके बाहरी हिस्से पर गोंद लगाएं. अब दीये को उल्टा करके ग्लिटर वाली प्लेट में हल्के हाथों से घुमाएं, ताकि ग्लिटर उस पर अच्छी तरह चिपक जाए.

Advertisement

इसी तरह सभी दीयों को अलग-अलग रंगों के ग्लिटर से सजा लें. इससे मिट्टी के दीये भी देखने में बेहद सुंदर लगने लगेंगे. सजाने के बाद इन्हें अच्छी तरह सूखने दें.

सरसों के तेल में मिलाएं मोमबत्ती और कपूर
अब इस हैक का सबसे जरूरी हिस्सा आता है. इसके लिए एक बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें मोमबत्ती का मोम और कपूर डालकर गर्म करें, ताकि ये अच्छी तरह मिल जाएं. जब ये मिश्रण तैयार हो जाए तो उसके बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें.

इसके बाद सजाए हुए दीयों में गोल वाली बाती लगा दें. अब एक-एक करके हर दीये में तैयार तेल-मोमबत्ती का मिश्रण भरें और उन्हें कुछ देर सेट होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने पर मोम जमने लगेगा और दीये इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएंगे.


दिवाली से पहले बनाकर रख लें ये दीये
इस ट्रिक की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको दिवाली की शाम आखिरी समय पर हर दीये में अलग से तेल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप त्योहार से एक-दो दिन पहले ही इन्हें तैयार करके रख सकते हैं. इससे पूजा और घर की सजावट के समय आपका काफी काम आसान हो जाएगा.

ध्यान रखें कि मोम और तेल का ये मिश्रण जल्दी आग पकड़ सकता है. इसलिए इसे गर्म करते समय थोड़ा ध्यान रखें. कपूर बहुत ज्यादा न डालें और दीये हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां आग लगने का खतरा न हो. इन्हें पर्दों, कागज और कपड़ों से दूर रखें. साथ ही, जलते हुए दीयों को कभी भी अकेला न छोड़ें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »