Advertisement

होम केयर & डेकोर

चोर बाजार की चीजों से शक्ति मोहन ने सजाया आशियाना! कॉफी टेबल से लेकर आईना तक सब दिखाया, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST
  • 1/10

डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं शक्ति मोहन का अंदाज निराला है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि वह जब भी स्टेज पर आती हैं, तो अपने दमदार मूव्स से लोगों को इंप्रेस कर देती हैं. शक्ति मोहन ने मुंबई के बांद्रा में अपना एक खूबसूरत घर बनाया है. ये घर सिर्फ शानदार इंटीरियर और महंगे फर्नीचर के लिए खास नहीं है, बल्कि यहां रखी छोटी-छोटी चीजों के पीछे भी दिलचस्प कहानियां छिपी हैं. कहीं चोर बाजार से खरीदी गई एंटीक कॉफी टेबल और आईना है, तो कहीं कांच का झूमर. घर में रखे पौधे उन्हें पिता से मिले प्यार की याद दिलाते हैं, जबकि बेडरूम उनके लिए दुनिया की सबसे सुकून भरी जगह है.

उनका अपार्टमेंट किसी आलीशान महल की तरह भड़कीला नहीं, बल्कि सादगी, खूबसूरती और सुकून का बेहतरीन मेल है. शक्ति ने खुद अपने घर का टूर कराया, जिसमें बताया कि उन्होंने घर के हर कोने को बहुत सोच-समझकर तैयार कराया है. सफेद दीवारें, हल्के रंग, लकड़ी का काम, खूबसूरत लाइटिंग और ढेर सारे पौधे उनके घर को खास बनाते हैं. 

  • 2/10

चोर बाजार से खरीदी कॉफी टेबल और आईना
शक्ति मोहन के घर में एंट्री करते ही सबसे पहली नजर उनके लिविंग रूम पर पड़ती है, जो बहुत ही सुकून भरा एरिया लगता है. इसमें रखी पुराने ट्रंक जैसी कॉफी टेबल काफी खास है. उन्होंने इसे मुंबई के चोर बाजार से खरीदा था. उनके घर में लगा सिल्वर कलर का आईना भी उन्होंने चोर बाजार से खरीदा है. शक्ति ने बताया कि उन्हें इस आईने के सामने सेल्फी लेना और तस्वीरें खिंचवाना बहुत पसंद है.

उनके लिविंग रूम में एक रिक्लाइनिंग सोफा भी है. खाली समय में शक्ति इस पर बैठकर टीवी देखना पसंद करती हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने घर में वाइट कलर और हल्के डिजाइन वाली चीजें रखना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने कुशन कवर से लेकर पर्दों तक, हर चीज को चुनने में काफी समय लगाया.

  • 3/10

शक्ति मोहन के घर में लगे कांच के झूमर के पीछे भी खास कहानी है. उन्होंने बताया कि घर के लिए अपनी पसंद का झूमर ढूंढने के लिए वो मुंबई के कई इलाकों में घूमी थीं. वह ऐसा झूमर चाहती थीं, जो न ज्यादा चमकदार हो और न ही बहुत सिंपल.

काफी तलाश करने के बाद उन्हें एक दुकान में झूमर पसंद आया. शक्ति ने दुकानदार से पूछा कि क्या वह इसे घर ले जाकर देख सकती हैं कि यह उनके कमरे में कैसा लगेगा. इस पर दुकानदार ने कहा कि आप झूमर ले जाएं और अगर पसंद आए तो बाद में पैसे दे दें. 

Advertisement
  • 4/10

शक्ति मोहन को घर का इंटीरियर साफ-सुथरा और सिंपल रखना पसंद है. उन्होंने घर की दीवारों को वाइट कलर कराया है. इसके साथ ही उनकी ज्यादातर डेकोरेटिव चीजें भी सफेद रंग की हैं. दीवारों पर उभरी हुई लाइंस वाला डिजाइन बनाया गया है, जिसे फ्लूटेड पैनल कहते हैं. इससे बिना ज्यादा डेकोरेशन के भी घर खूबसूरत दिखता है.

  • 5/10

शक्ति को तेज रोशनी के बजाय हल्की रोशनी और शांत माहौल पसंद है. उन्होंने बताया कि कई बार वह दिन में भी पर्दे बंद कर देती हैं. शाम को पूरे घर की लाइट बंद करके सिर्फ एक लैंप जलाती हैं और आराम से बैठती हैं. उन्हें घर में कैंडल जलाना भी बहुत पसंद है. सुबह उठने के बाद भी वह अक्सर अपनी पसंद की कैंडल ढूंढती हैं.

उनके घर में डेकोरेशन से लेकर रोशनी तक, हर चीज का खास ध्यान रखा गया है, ताकि घर में शांति और सुकून का माहौल बना रहे.

  • 6/10

शक्ति मोहन के घर की सबसे खास बात यह है कि हर कमरे के साथ एक बालकनी है. घर खरीदते समय बड़ी खिड़कियां और बालकनी उन्हें काफी पसंद आई थीं. उन्हें सनराइज और सनसेट देखना अच्छा लगता है. साथ ही, घर में नेचुरल रोशनी आना भी उनके लिए बहुत जरूरी है.

उनके घर की बालकनियों में कई पेड़-पौधे लगे हैं, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं. शक्ति ने बताया कि उनके पिता अक्सर उन्हें पौधे गिफ्ट करते हैं. उन्हें पेड़-पौधों से प्यार भी अपने पिता से ही मिला है. वह अपने घर के पौधों की अच्छी तरह देखभाल करती हैं और उनके बीच समय बिताना पसंद करती हैं.

Advertisement
  • 7/10

शक्ति करीब चार साल से इस घर में रह रही हैं. वह इसे हमेशा साफ-सुथरा रखने की कोशिश करती हैं. उन्होंने बताया कि जब उनके दोस्त घर आते हैं, तो कई बार उन्हें लगता है कि यहां कोई रहता ही नहीं, क्योंकि घर हमेशा इतना साफ और ऑर्गनाइज रहता है. अगर कहीं कोई दाग लग जाए, तो वह तुरंत उसे साफ करने लगती हैं.

  • 8/10

शक्ति मोहन ने अपने बेडरूम को घर की सबसे खास जगह बताया है. उनके लिए ये सिर्फ सोने का कमरा नहीं है, बल्कि ऐसी जगह है जहां वह अकेले समय बिता सकती हैं और सुकून महसूस करती हैं.

उनके बेडरूम में सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है. बेडशीट, कालीन, अलमारी के हैंडल और छोटी-छोटी चीजों को भी उन्होंने खुद चुना है. उनके डिजाइनर चाहते थे कि कमरे में कुछ पेंटिंग लगाई जाएं, लेकिन शक्ति इसे सादा और साफ रखना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने दीवारों पर ज्यादा डेकोरेशन नहीं की.

  • 9/10

शक्ति मोहन के घर में एक कमरा ऐसा भी है, जिसे उनकी बहन नीति मोहन के बेटे आर्यवीर ने अपना कमरा बना लिया है. शक्ति ने बताया कि आर्यवीर इस कमरे को लेकर इतना पजेसिव है कि वो यहां किसी और को रुकने नहीं देना चाहता. हालांकि, जब फैमिली के लोग उनसे मिलने आते हैं, तो वे इसी कमरे में ठहरते हैं.

इस कमरे की डेकोरेशन घर के बाकी हिस्सों से थोड़ी अलग है. यहां लाइट पिंक कलर का हेडबोर्ड और पिंक व गोल्डन कलर वाला वॉलपेपर लगाया गया है. इससे कमरा काफी खूबसूरत दिखता है. यहां आर्यवीर के खिलौने भी रखे हुए हैं.

Advertisement
  • 10/10

शक्ति मोहन ने अपने घर की रसोई को छोटा और सिंपल रखा है. उन्होंने मजाक में बताया कि वह खुद खाना नहीं बनातीं और किचन में भी बहुत कम जाती हैं. उनके मुताबिक, सुशील घर की देखभाल करने के साथ उनके लिए स्वादिष्ट और हेल्दी खाना भी बनाते हैं.

शक्ति की किचन में एक खास चीज भी देखने को मिलती है. उन्होंने अपने ट्रेवल के दौरान अलग-अलग जगहों से लाए गए फ्रिज मैगनेट्स को फ्रिज पर चिपकाया हुआ है. 

Advertisement
Advertisement