Advertisement

होम केयर & डेकोर

भगवान के साथ रखी माता-पिता की तस्वीर और चांदी का शिवलिंग...नवजोत सिंह सिद्धू के घर का 'शिव मंदिर' है बेहद खास, देखें INSIDE PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST
  • 1/10

घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी ही कुछ अलग होती है. फिर जब घर में पोती का आगमन हो, तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं. कुछ ऐसा ही खुशनुमा माहौल इन दिनों पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर देखने को मिला. सिद्धू के घर नन्ही पोती के गृह प्रवेश का खास मौका था, जिसे परिवार ने बेहद भव्य और यादगार अंदाज में मनाया. इस खास मौके पर पूरे घर को रोशनी और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया. घर के मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर के मंदिर तक, हर कोने को खास तरीके से सजाया गया है.

  • 2/10

इस दौरान सिद्धू के घर के मंदिर की झलक भी सामने आई, जहां वह पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की पूजा करते नजर आए. उन्होंने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और फूल-बेलपत्र अर्पित कर भगवान का आशीर्वाद लिया. मंदिर की भव्य सजावट और चांदी के छत्र से लेकर घर के रॉयल इंटीरियर तक, हर चीज ने इस खास मौके की खूबसूरती को और बढ़ा दिया. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में सिद्धू के घर के भव्य शिव मंदिर की ये झलकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

  • 3/10

पोती के स्वागत के लिए सिद्धू का पूरा घर रोशनी से जगमगा उठा. घर की बाहरी दीवारों और छत को सफेद लाइटों की लंबी झालरों से सजाया गया है. रात के वक्त रोशनी में नहाया पूरा घर किसी आलीशान महल जैसा नजर आ रहा है.

Advertisement
  • 4/10

घर के मेन गेट तक पहुंचने वाले रास्ते को भी बेहद खास तरीके से सजाया गया. फर्श पर पीले फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गईं, जबकि दरवाजे के पास लाल गुलाब की पंखुड़ियों से खूबसूरत अंदाज में 'WELCOME' लिखा गया. इस सजावट ने पोती के गृह प्रवेश के पूरे माहौल को और भी खास बना दिया.

  • 5/10

वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू को शिव भक्ति में लीन देखा गया. नीली पगड़ी और गुलाबी रंग की शर्ट पहने सिद्धू फर्श पर बैठकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते दिखे. उन्होंने पीतल के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाया. इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, कमल का फूल और अन्य पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया.

  • 6/10

सिद्धू के घर का मंदिर भी अपने आप में बेहद खास नजर आता है. सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर में देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित हैं. इन्हें पीले गेंदे के फूलों की मालाओं से सजाया गया है.

Advertisement
  • 7/10

मंदिर की सबसे खास चीजों में शिवलिंग, उसके ऊपर लगा चांदी का जलपात्र और उसके ऊपर बना भव्य चांदी का छत्र है. मंदिर में स्फटिक का शिवलिंग स्थापित है, जिसके नीचे चांदी की वेदी है. शिवलिंग पर चांदी का सांप भी लगा है और साथ उसके सामने भगवान शिव का चांदी त्रिशूल भी स्थापित है.

  • 8/10

शिवलिंग के आसपास और मंदिर के फर्श पर लाल गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गई हैं, जिससे पूरा मंदिर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है. शिवलिंग के पीछे की दीवार पर भोलेनाथ की एक खूबसूरत पेंटिग लगी है.

  • 9/10

मंदिर की और खास बात ये है कि देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ ही सिद्धू ने मंदिर में अपने माता-पिता की तस्वीर भी रखी हुई है. उनका यूं अपने दिवंगत माता-पिता को सम्मान देना लोगों को खूब भा रहा है.

Advertisement
  • 10/10

सिद्धू के घर का इंटीरियर भी काफी रॉयल और आर्टिस्टिक नजर आता है. घर में सफेद संगमरमर का इस्तेमाल खूब किया गया है. मंदिर के अलावा दीवारों और रेलिंग पर भी बारीक नक्काशी देखने को मिलती है. मंदिर की सीलिंग भी काफी अलग है. छत पर गहरे रंग की पत्तियों की शेप वाली हैंगिंग आर्टवर्क लगी हुई हैं, जो पूरे कमरे को मॉडर्न और रॉयल लुक देती हैं. वहीं, संगमरमर की दीवारें और नक्काशीदार रेलिंग घर की भव्यता को और बढ़ाती हैं.

Advertisement
Advertisement