चौंकाने वाला खुलासा, Workout बन सकता है मोटापा, डायबिटीज की वजह

वर्कआउट और कसरत शरीर के लिए जरूरी है. पर क्या आप ये जानते हैं की जरूरत से ज्यादा वर्कआउट बीमारी का कारण भी बन सकता है. यह चौंकाने वाला तथ्य हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में सामने आया है.

Advertisement
workout workout

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में वर्कआउट को लेकर चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार जहां एक ओर वर्कआउट शरीर को फ‍िट रखने में मददगार साबित होता है, वहीं दूसरी ओर इसकी अध‍िकता जोख‍िम भरी बीमारियों का कारण बन सकता है.

अध्ययन की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि जरूरत से ज्यादा वर्कआउट आंतों में मौजूद बैक्टीरिया की संरचना को बिगाड़ देता है, जिसकी वजह से पाचनतंत्र प्रभावित होता है. यही नहीं वर्कआउट की अध‍िकता कई दूसरी गंभीर बीमारियों को भी न्योता देता है.

Advertisement


शरीर में आंतो का योगदान

जैसा कि हम जानते हैं आंत हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है और हद से ज्यादा शारीरिक तनाव शरीर के इस हिस्से को कई जानलेवा बीमारियों के करीब ला सकता है. आंत खाना पचाने में मदद करता है और विटामिन बी ,के जैसे कई पोषक तत्व हमारे शरीर को देता है.

ज्यादा वर्कआउट के कारण हो सकती हैं ये बीमारियां

जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज़ हमारे शरीर को इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, अधिक वजन और मोटापा, अस्‍थमा, कोलोरेक्टल और कोलोन कैंसर जैसी बड़ी और गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है. आंतों के माइक्रोबायोटा को सबसे बड़ी वजह माना जाता है शरीर की थकावट के लिए.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement