अगर आप हमेशा ई-मेल चेक करते रहते हैं तो जरा ध्यान दें इस खबर पर

अगर आप तनाव, चिंता और अवसाद से दूर रहना चाहते हैं तो अपने फोन का ई-मेल बंद रखें और हो सके तो इसका कम से कम इस्तेमाल करें.

Advertisement
हर समय ई-मेल चेक करना हो सकता है खतरनाक हर समय ई-मेल चेक करना हो सकता है खतरनाक

भूमिका राय / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST

जिंदगी में तनाव, चिंता और अवसाद सभी को सताते हैं. सभी ऐसी भावनाओं से दूर रहना तो चाहते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इसका तरीका क्या है. वैसे, एक शोध ने इसका एक कारगर तरीका ढूंढ निकाला है.

एक नए शोध के अनुसार, ई-मेल बंद रखने और इसका कम से कम इस्तेमाल करने से तनाव काफी हद तक कम हो सकता है. हाल में हुए इस शोध में कहा गया है कि ऐसा करने से लाइफस्टाइल बेहतर होता है. इसमें बताया गया है कि ई-मेल भले इही कम्यूनिकेशन का एक बेहतरीन माध्यम है लेकिन इसके बहुत अधिक इस्तेमाल से अवसाद और तनाव बढ़ता है.

Advertisement

करीब 2 हजार लोगों पर किए गए इस सर्वेक्षण में लंदन फ्यूचर वर्क सेंटर ने पाया है कि

इसके अलावा अध्ययन में बताया गया है कि ई-मेल जांचते वक्त रात और सुबह का समय भी उच्च दबाव और तनाव के कारणों से जुड़ा है. हालांकि आप कितना दबाव महसूस करते हैं और कितना सहन कर सकते हैं, यह आपके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है.

इस अध्ययन के मुख्य लेखक रिचर्ड मैककिनन के अनुसार, यह शोध दर्शाता है कि ई-मेल दोधारी तलवार है. यह संचार का बेजोड़ तरीका तो है लेकिन यह अवसाद, दबाव और तनाव को भी बढ़ावा देता है.

रिचर्ड के अनुसार, पहले जो लोग इसे उपयोगी बताते थे, वही आज इससे छुटकारा पाना चाहते हैं. अध्ययन के अनुसार,

रिचर्ड के अनुसार, सुविधाजनक होने की वजह से हमने भावात्मक प्रतिक्रियाओं को तकनीक के माध्यम से संचारित करने की आदत विकसित कर ली है लेकिन यही सुविधा हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है.

Advertisement

हाईटेक होते इस वक्त में हर काम में तकनीक ने अपनी पैठ बना ली है. ऐसे में यही तकनीक लोगों के स्वास्थ्य पर हावी भी होती जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement