दिन में 4 कप कॉफी पीने से दिल की बीमारी का खतरा होता है कम

अगर आप कॉफी के शौकीन हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें...

Advertisement
कॉफी कॉफी

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

अगर आप कॉफी के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एक हालिया अध्ययन रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि दिन में चार कप कॉफी पीने से दिल की बीमारियों की वजह से होने वाली मौत का खतरा दो तिहाई कम किया जा सकता है. शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन 20,000 लोगों पर किया है.

एम्पेरियल कॉलेज लंदन के शोधकताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि बढ़ती है. यह दिल की सेहत के लिए अच्छा है और कैंसर से बचाव करती है.  

Advertisement
शोधकर्ता और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अडेला नावोर्रो ने बताया कि मैं यह सलाह दूंगा कि लोगों को खूब कॉफी पीनी चाहिए. इससे उनका दिल सेहतमंद रहेगा और कैंसर का खतरा भी कम होगा.   

यह अध्ययन 20,000 लोगों पर 10 साल तक किया गया. इसके अलावा पिछले महीने 5,20,000 लोगों पर हुए एक अध्ययन में पाया गया कि .

कॉफी में दरअसल, कई तरह के यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर के संपर्क में आते ही एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करने लगते हैं.

हालांकि शोधकर्ताओं ने बहुत ज्यादा पीने से भी मना किया है. शोधकर्ताओं के अनुसार दिन में अध‍िकतम 4 कम कॉफी काफी है. इससे ज्यादा कॉफी पीने से नुकसान पहुंच सकता है.

यूरोपियन फूड सेफ्टी एजेंसी की सलाह मानें तो रोजाना किसी भी व्यक्त‍ि को 0.4 ग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए. यानी कि आप अगर एस्प्रेस्सो पीते हैं तो दिन में 5 कप और अगर इंस्टैंट कॉफी पीते हैं तो 4 कप से ज्यादा कॉफी ना पीयें.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement