बच्चों के लीवर पर भारी पड़ सकता है पिज्जा और बर्गर

कहीं आपका बच्चा बहुत ज्यादा पिज्जा, बर्गर आदि जैसे फास्टफूड तो नहीं खाता! अगर ऐसा है तो वह लीवर से संबंधित बीमारियों का शिकार बन सकता है. जानिये कैसे...

Advertisement
पिज्जा खाने की आदत लीवर की बीमारी दे सकती है पिज्जा खाने की आदत लीवर की बीमारी दे सकती है

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

बच्चे अक्सर पिज्जा, बर्गर आदि जैसे फास्टफूड खाने की जिद करते हैं. पर उनका ये जिद उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है.

हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि फास्टफूड के नाम पर बिकने वाली पिज्जा और बर्गर जैसी चीजें बच्चों को लीवर की खतरनाक बीमारियां दे सकती हैं.

यह अध्ययन इटली के बैबिनो गेसू हॉस्प‍िटल द्वारा किया गया है.

Advertisement

अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार उच्च नमक, चीनी और सोडा युक्त चीजें लीवर से संबंधित बीमारियों का कारण बनती हैं. इसमें पिज्जा से लेकर बिस्क‍िट और योगर्ट भी शामिल हैं.

दरअसल, लजीज लगने वाली इन चीजों में फ्रुक्टोज और सिरम यूरिक एसिड का भरपूर इस्तेमाल होता और इसी की वजह से इतने स्वादिष्ट भी लगते हैं.

शोधकर्ताओं के अनुसार इस तरह का खानपान मोटापे की भी वजह बन सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement