तो इसलिए जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं महिलाएं

अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में बुढ़ापे के लक्ष्ण जल्दी नजर आने लगते हैं और उन्हें बीमारियां पकड़ में लेने लगती हैं. हाल ही में हुए एक अध्ययन का मानना है कि ऐसा फिटनेस पर ध्यान न देने की वजह से होता है...

Advertisement
एक्‍सरसाइज नहीं करने वाली महिलाएं जल्दी बूढ़ी होती हैं एक्‍सरसाइज नहीं करने वाली महिलाएं जल्दी बूढ़ी होती हैं

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

फिट रहना आपको पसंद है लेकिन एक्‍सरसाइज करना आपके बस की बात नहीं तो जरा हाल में हुए इस शोध पर नजर जरूर डाल लें.

एक नए अध्‍ययन के अनुसार एक्‍सरसाइज नहीं करने वाली महिलाएं तेजी से बूढ़ी होती है. यह शोध 64 और 95 वर्ष की 1500 महिलाओं पर किया गया. इस के मुताबिक शोधकर्ताओं का कहना है कि जो महिलाएं आराम पसंद होती हैं उनके बॉडी सेल्स धीमे काम करना शुरू कर देते हैं और ऐसी महिलाएं जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं.

Advertisement

शोध में पाया गया है कि जो महिलाएं रोजाना 40 मिनट से कम समय तक हल्की से भारी शारीरिक मेहनत का काम करती हैं उनके शरीर में टेलोमीरिज छोटे होते हैं. टेलोमीरिज गुणसूत्रों को नष्ट होने से बचाने वाले डीएनए स्ट्रेंड्स के अंतिम हिस्सों पर लगे छोटे-छोटे कैप होते हैं. उम्र बढ़ने के साथ ये तेजी से और छोटे होते जाते हैं. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है ये टेलोमीरिज नेचुरली छोटे और वीक होते जाते हैं लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल अपना कर ऐसा होने से रोका जा सकता है.

शोध टीम के प्रमुख के अनुसार, शोध में हमने पाया कि जो महिलाएं ज्यादा समय तक बैठी रहती हैं लेकिन अगर वह रोज कम से कम 30 मिनट तक एक्‍सरसाइज करती हैं तो उनके टेलोमीरिज छोटे नहीं होते.

अमेरिका में सेन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने एक शोध में यह बात कही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement