रात में देर तक जागते हैं तो इसे जरूर पढ़ें, इस रोग की चपेट में तो नहीं

आगर आप देर रात तक जगे रहते हैं या आपको रात में जल्दी नींद नहीं आती तो ये खबर जरूर पढ़ें...

Advertisement
नींद की कमी नींद की कमी

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

अगर आप नींद पूरी नहीं कर पाते या आपको रात में नींद नहीं आती है तो आपको भूलने की बीमारी हो सकती है. यह खुलासा एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में किया गया है. नींद की कमी आपके याददाश्त को प्रभावित करती है और वद्धावस्था में इसकी वजह से आप अल्जाइमर की चपेट में आ सकते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार ऐसे लोगों में अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है, जो रात में नींद पूरी नहीं कर पाते या जिन्हें नींद न आने की परेशानी है. यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्स में किया गया है. अध्ययन की रिपोर्ट न्यूरोलॉजी नाम की मेडिकल जरनल में प्रकाशित की गई है.

Advertisement

शोधकर्ताओं के अनुसार नींद से जुड़ी समस्याओं की वजह से ब्रेन और स्पाइन में मौजूद स्पाइनल फ्लूड में मार्कर्स आ जाते हैं. इन मार्कर्स में ऐसे मोल्यूकुल भी शामिल होते हैं, जो डिमेंशिया और अल्जाइमर का खतरा बढ़ा देते हैं.

अध्ययनकर्ताओं ने रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि रात की खराब नींद या नींद की कमी ब्रेन के डेब्रिस को भी खत्म कर देती है, जो याद रखने में मददगार होती है. इससे पहले हुए कई शोध और अध्ययनों में भी नींद और याद रखने की क्षमता को जोड़कर देखा जा चुका है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement