बढ़ता वजन बन सकता है कमजोर याददाश्त की वजह

अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो इसकी संभावना ज्यादा है कि आपकी याददाश्त बहुत जल्दी कमजोर होने वाली है. एक हालिया अध्ययन में मोटापे को लेकर कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं.

Advertisement
obesity obesity

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो इसकी संभावना ज्यादा है कि आपकी याददाश्त बहुत जल्दी कमजोर होने वाली है. एक हालिया अध्ययन में मोटापे को लेकर कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं.

अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा वजनी या मोटे लोगों में भूलने की बीमारी का खतरा फिट और दुबले लोगों के मुकाबले ज्यादा होती है.

Advertisement

मोटापे के शिकार लोगों का मस्त‍िष्क जल्दी बूढ़ा हो जाता है और उनमें सोचने व समझने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है.

अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे लोगों में वृद्धावस्था में अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा ज्यादा होता है, जिसमें याद रखने की ताकत घट जाती है.

जरनल ऑफ द यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज में प्रकाशित इस अध्ययन को सियोल, दक्षिण कोरिया, उटाह, अमेरिका के शोधकर्ताओं ने किया है.

शोधकर्ताओं ने इस शोध में वजनी प्रतिभागियों के मस्त‍िष्क का अध्ययन किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement