कॉफी में मक्खन मिला कर पीने के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान

कॉफी को अक्सर ही सेहत के लिए खराब माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी में अगर मक्खन मिलाकर पीया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है.

Advertisement
ताजा मक्खन फैट बर्न करने में मदद करता है ताजा मक्खन फैट बर्न करने में मदद करता है

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

कॉफी पीने के बहुत सारे फायदे होते हैं जैसे तनाव को कम करने में, त्वचा को निखारने में और भी इसी तरह के कई फायदे हैं. एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कॉफी में ताजा बटर (मक्खन) मिला कर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है.

डॉक्टरों का भी यह मानना है कि यदि कॉफी या चाय में बटर मिलाकर पीया जाए तो यह शरीर को कई तरह लाभ पहुंचाता है. यदि आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो आप चाय या कॉफी में बटर मिला सकते हैं. यह आपको पूरे दिन आइए जानें इसी तरह के और भी सेहतमंद फायदों के बारे में...

Advertisement

- जब आप कॉफी में बटर मिलाते हैं तो इससे कैटोन्स पैदा होता है जिससे एनर्जी मिलती है. ये कैटोन्स शरीर में तब पैदा होते हैं जब बॉडी कार्बोहाइड्रेट की बजाय फैट से एनर्जी पैदा करती है. यह एनर्जी ज्यादा लाभकारी है.
- यदि आप एक स्वास्थ्यवर्धक तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो यह एक शानदार तरीका है. ताजा मक्खन स्वास्थ्यवर्धक है और फैट बर्न करने में मददगार है.
- चूंकि बटर अपने आप में एक वजन कम करने की औषधि है और एनर्जी देती है. इस प्रकार यह दिल की सेहत को बनाएं रखने में भी सहायक है. बटर को जब कॉफी में मिलाया जाता है तो इसमें ‘विटामिन के’ पैदा होता है जो कि दिल की बीमारियों से रक्षा करता है.
- यदि आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो आप इससे भी छुटकारा पा सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल कब्ज को दूर करने का काम करते हैं.
- यह आपके जिससे शरीर में कोशिका झिल्ली और हार्मोन पैदा होते हैं जोकि शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं.
- कॉफी में मक्खन डालने से यह ड्रिंक बहुत भारी हो जाती है जिसे पीने के कई घंटों तक भूख नहीं लगती.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement