गाजर खाने से 60 फीसदी तक कम हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए गाजर से बेहतर कुछ भी नहीं. किसी भी दूसरी सब्जी और फल की तुलना में ये कहीं अधिक फायदेमंद है.

Advertisement
गाजर खाने से कम होता है कैंसर का खतरा गाजर खाने से कम होता है कैंसर का खतरा

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रही एक गंभीर बीमारी है. हालां‍कि बीते कुछ सालों में इसे लेकर काफी जागरूकता आई है पर फिर भी इसके खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

बेस्ट कैंसर की अंतिम स्टेज में सर्जरी कराने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं रह जाता है. हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली के अलावा कई ऐसी महिलाएं है जिन्हें इस गंभीर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करवानी पड़ी.

Advertisement

पर हाल ही में हुए एक शोध में कहा गया है कि गाजर खाने से 60 फीसदी तक कम हो जाती है. इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होता है. इसके अलावा दूसरी कई ऐसी सब्ज‍ियां और फल हैं जिनमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है. पालक, लाल मिर्च और आम में भी इस तत्व की प्रचुर मात्रा होती है. 

बीटा-कैरोटीन फलों और सब्ज‍ियों में पाया जाने वाला एक रसायनिक तत्व है जिसकी मौजूदगी से ही फलों और सब्ज‍ियों का रंग चटक होता है. वैसे तो सालों से विशेषज्ञ बीटा कैरोटीन खाने की सलाह देते आ रहे हैं लेकिन इससे पहले तक इसे सिर्फ दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए फायदेमंद माना जाता था.

अमेरिकी जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक नए शोध के मुताबिक, ब्रेस्ट कैंसर से ब नहीं. किसी भी दूसरी सब्जी और फल की तुलना में ये कहीं अधिक फायदेमंद है.

Advertisement

आपको शायद यकीन न हो लेकिन यूके में एक साल में करीब 58 हजार महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित पाया गया. ब्रेस्ट कैंसर आठ में से एक महिला को उम्र के किसी भी पड़ाव में हो सकता है. इस अध्ययन के लिए ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित करीब 1500 महिलाओं और 1500 कैंसर मुक्त महिलाओं पर परीक्षण किए गए.

वैज्ञानिकों का मानना है कि नेचुरल तरीके से बीटा कैरोटीन का सेवन करना कैंसर से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »