Snacks Food: कचौड़ी खाकर हो गए हैं बोर तो अब ट्राई करें Suji Nuggets, ये है बनाने की विधि

टोमैटो केचअप या हरी चटनी के साथ सूजी के क्रिस्पी नगेट्स का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है. वीकेंड पर आप घर में ये टेस्टी नगेट्स बनाकर खा सकते हैं. सूजी के नगेट्स बनाना कोई झंझट का काम नहीं है. आइए जानते हैं बनाने की विधि.

Advertisement
Suji Nuggets Suji Nuggets

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

Nuggets Recipe: वीकेंड पर कुछ मजेदार और टेस्टी खाने का मन करे और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी हो तो सूजी के नगेट्स बनाकर खा सकते हैं. इन्हें बनाना बिल्कुल भी झंझट का काम नहीं है. इस आप शाम के स्नैक्स में बनाकर खा सकते हैं. घर के बच्चों को तो यह पसंद आएगा ही साथ ही बड़े भी आपकी तारीफ करेंगे. इसे आप टौमेटो केचअप या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. इसके अलावा चाय के साथ भी इसका स्वाद लाजवाब लगेगा. आइए जानते हैं सूजी के नगेट्स बनाने की विधि:

Advertisement

Suji nuggets ingredients: सामग्री

  • 1 कप- सूजी 
  • 1 कप-  मटर 
  • 3- उबले आलू 
  • 2- हरी मिर्च 
  • थोड़ा हरा धनिया 
  • 1/2 छोटी चम्मच- हल्दी पाउडर 
  • 1/2 छोटी चम्मच- धनिया पाउडर 
  • 1/2 छोटी चम्मच- लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 छोटी चम्मच- अमचूर 
  • 1/2 छोटी चम्मच- गरम मसाला 
  • 1.75 छोटी चम्मच- नमक 
  • फ्राई करने के लिए तेल 

How to make suji nuggets: सूजी के नगेट्स बनाने की विधि:

नगेट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी डालें. इसमें नमक और 2 चम्मच तेल मिला लें. अब इस मिक्षण में 2 कप पानी डालकर गैस पर रख दें. मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं. सूजी को लगातार चलाते रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं. गैस बंद कर दें और सूजी को हल्का ठंडा होने दें.

स्टफिंग तैयार कर लें

अब स्टफिंग की तैयारी शुरू करें. नगेट्स की स्टफिंग बनाने के लिए मटर को अच्छी तरह उबालकर ठंडा कर लें. मटर को एक बाउल में डालें और मैश कर लें फिर इसमें कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, चम्मच लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और एक छोटी चम्मच नमक, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को पैन में डालकर थोड़ी देर पका लें. अब सूजी के आटे से लोई लेकर छोटी पूरी जैसी बना लें. इसमें आलू की स्टफिंग रखें और हाथ से दबाकर रोल जैसी शेप में बनाकर तैयार करें. इसी तरह बाकि के नगेट्स भी तैयार करके प्लेट में निकाल लें.

Advertisement

इसके बाद कढ़ाही में तेल डालकर गरम करें. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो इसमें नगेट्स डालकर फ्राई कर लें. सुनहरा होने पर निकाल लें. धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ खाएं.
 

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement