यूट्यूबर नीतू बिष्ट के देवर ने दुल्हनिया को गोद में उठाकर दिए रोमांटिक पोज, कटरीना कैफ जैसा लहंगा पहन छाईं संदीपिका

मशहूर यूट्यूबर नीतू बिष्ट के देवर करण की शादी की रस्मों की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. नई दुल्हन संदीपिका शर्मा ने कटरीना कैफ के स्टाइल से इंस्पायर्ड बेहद खूबसूरत ग्रीन लहंगा पहना, जिसमें उनका 'ब्राइड' स्वैग और कपल की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.

Advertisement
करण और संदीपिका की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है. (Photo: ITG) करण और संदीपिका की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

मशहूर यूट्यूबर नीतू बिष्ट का घर इन दिनों खुशियों और शहनाइयों की गूंज से सराबोर है. नीतू के देवर करण की शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हल्दी, संगीत और शादी से लेकर मेहंदी तक की तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. हाल ही में, नीतू के देवर करण ने अपनी नई नवेली दुल्हनिया संदीपिका शर्मा संग अपनी शादी के एक फंक्शन की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और फैशन-स्टाइल देखकर सभी वाह-वाह कह रहे हैं.

Advertisement

फैंस को इस जोड़ी की केमिस्ट्री तो पसंद आ ही रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है संदीपिका के उस लहंगे की, जिसने बॉलीवुड डीवा कैटरीना कैफ की याद दिला दी है. जी हां, अपनी शादी के इस फंक्शन में संदीपिका ने कटरीना कैफ जैसा लहंगा पहना. चलिए देखते हैं कि नीतू बिष्ट के देवर-देवरानी ने क्या पहना. 

करण ने दुल्हनिया को गोद में उठाया
वायरल होती इन तस्वीरों में करण और संदीपिका का प्यारभरा बॉन्ड साफ झलक रहा है. एक-दूसरे की आंखों में डूबे इस कपल ने जमकर रोमांटिक पोज दिए. जहां एक तस्वीर में करण अपनी दुल्हनिया को प्यार से गोद में उठाए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे की नजरों में खोए नजर आ रहे हैं. करण और संदीपिका इन तस्वीरों में कपल गोल दे रहे हैं, जो देखते ही बन रहा है. फूलों की सजावट और बैकड्रॉप के बीच दोनों की हंसी ने इन पलों को और भी खास बना दिया है.

Advertisement
करण-संदीपिका का रोमांटिक अंदाज


कटरीना कैफ के स्टाइल से इंस्पायर्ड है लहंगा?
संदीपिका तस्वीरों में मशहूर डिजाइनर महिमा महाजन (Mahima Mahajan) का डिजाइन किया हुआ डार्क ग्रीन फ्लोरल लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि कुछ समय पहले बॉलीवुड सुपरस्टार कटरीना कैफ भी अपनी एक दोस्त की शादी में ठीक इसी पैटर्न का लाइट ब्लू फ्लोरल लहंगा पहने नजर आई थीं.

हालांकि दोनों का प्रिंट और वाइब मिलता-जुलता है, लेकिन संदीपिका ने अपने लहंगे को एक मॉडर्न ट्विस्ट दिया है. कटरीना की चोली जहां क्लासिक कॉर्सेट स्टाइल था, वहीं संदीपिका की कॉर्सेट चोली हॉल्टर नेकलाइन वाली थी. उन्होंने इसे जिस स्टाइल से कैरी किया है, वो उन्हें एक ट्रेंडी 'ब्राइड' लुक दे रहा है.

संदीपिका ने पहना कटरीन कैफ से मिलता-जुलता लहंगा


दुल्हनिया की एक्सेसरीज ने भी खींचा ध्यान

संदीपिका के लुक को और भी खास बनाने में उनकी एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल का बड़ा हाथ रहा, जिसने उनके पूरे अवतार में एक बोहो-चिक टच जोड़ दिया. 

नीतू बिष्ट की देवरानी ने अपने डार्क ग्रीन लहंगे के साथ हैवी गोल्ड-टोन्ड चांदबाली स्टाइल इयररिंग्स कैरी किए, जिनमें मोतियों और कुंदन का खूबसूरत काम नजर आया. उनके हाथों में रची गहरी मेहंदी के साथ कलरफुल स्टोन वाला ब्रेसलेट और एक हाथ में स्लीक घड़ी उनके लुक को बैलेंस कर रही थी.

उन्होंने अपने बालों को पूरी तरह बांधने के बजाय हाफ-टाई हेयरस्टाइल चुना. पीछे की ओर मल्टी-लेयर्ड ब्रेड्स (चोटियों) के साथ खुले हुए वेवी बाल उन्हें एक प्रिंसेस जैसा लुक दे रहे थे. बालों में लगी कलरफुल थ्रेड एक्सेसरीज और बारीक चेन उनके हेयरस्टाइल को काफी ट्रेंडी और वाइब्रेंट बना रही थी. उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके कस्टमाइज्ड चश्मे ने खींचा. गोल्डन फ्रेम वाले इस चश्मे पर हिंदी में 'ब्राइड' लिखा हुआ था, जो उनके लुक में एक कूल और कॉन्फिडेंट स्वैग जोड़ रहा था.

Advertisement
संदीपिका ने पहना स्टाइलिश चश्मा


ग्रीन आउटफिट में करण-संदीपिका ने की ट्विनिंग
इस सेरेमनी की खास बात रही कपल की कलर ट्विनिंग. जहां संदीपिका डार्क ग्रीन लहंगे के साथ हैवी इयररिंग्स और स्टाइलिश चश्मे में बेहद खूबसूरत और कूल लग रही थीं. वहीं उनके दूल्हे राजा करण ने भी अपनी दुल्हनिया से ताल मिलाते हुए पेस्टल और ग्रीन शेड का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना, जिसमें वाइट वेवी पैटर्न उनके लुक को काफी यूनिक बना रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement