Anshula Kapoor Wedding Photos: रोहन ठक्कर की हुईं अंशुला कपूर, दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं अर्जुन कपूर की बहन; पहना कोरल-पीच लहंगा!

Anshula Kapoor Wedding Look Photos: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग शादी रचा ली है. अपनी शादी में उन्होंने कोरल-पीच लहंगा, एमराल्ड-कुंदन जूलरी और मॉडर्न ब्राइडल स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया. जानिए उनके खूबसूरत वेडिंग लुक और लव स्टोरी की पूरी डिटेल.

Advertisement
अंशुला ने दुल्हन बनने के लिए कोरल पीच कलर का लहंगा चुना.  (Photo: ITG) अंशुला ने दुल्हन बनने के लिए कोरल पीच कलर का लहंगा चुना. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Photos: कपूर खानदान के घर की बेटी की शादी धूम धाम से हो गई है. जी हां, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली. उनकी शादी जितनी खूबसूरत रही, उतना ही चर्चा में उनका ब्राइडल लुक भी रहा.

आजकल जहां कई सेलिब्रिटी दुल्हनें पेस्टल कलर के आउटफिट चुन रही हैं, वहीं अंशुला ने पारंपरिक भारतीय रंगों को अपनाकर अलग लुक अपनाया और लोगों का दिल जीत लिया. उनका कोरल, गोल्ड और एमराल्ड रंगों वाला लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं.

कोरल-पीच लहंगे ने जीता दिल
अंशुला ने रोहन की दुल्हनिया बनने के लिए कोरल-पीच कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था. पूरे लहंगे पर बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसमें ट्रेडिशनल डिजाइन, पेसली और फूलों के मोटिफ बने हुए थे. लहंगे में कोरल, गोल्ड और हल्के गुलाबी रंग का सुंदर कॉम्बिनेशन देखने को मिला. उनके ब्लाउज पर भी जरी की बारीक कढ़ाई की गई थी. ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन ने पूरे लुक को और खास बना रही थी.

Advertisement
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर. (All Photos: Instagram/@anshulakapoor)


दुपट्टे की स्टाइलिंग ने बनाया लुक अलग
अंशुला ने एंटीक गोल्ड रंग का भारी कढ़ाई वाला दुपट्टा ओढ़ा था, जिसके बॉर्डर पर कोरल और पिंक रंग की खूबसूरत बुनाई की गई थी. उन्होंने दुल्हनों की तरह सिर पर घूंघट रखने के बजाय हल्के गुलाबी रंग का वेल अपने स्लीक बन के पीछे पिन किया था. दुपट्टे की स्टाइलिंग ने उनके लुक को मॉडर्न और एलिगेंट टच दिया.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर.


एमराल्ड और कुंदन जूलरी ने लुक को बनाया रॉयल
जूलरी की बात करें तो अंशुला ने अपने दुल्हन लुक को हैवी ब्राइडल जूलरी चुनी. उन्होंने मोतियों और एमराल्ड से सजा कुंदन चोकर पहना, जिसके साथ लंबा सीता हार भी कैरी किया. माथे पर गोल मांगटीका और छोटी-सी लाल बिंदी ने उनके लुक में ट्रेडिशनल खूबसूरती जोड़ी. खास बात ये रही कि उन्होंने बड़े नथ या माथापट्टी नहीं पहनी. हाथों में गोल्ड, कुंदन की चूड़ियों और ब्राइडल चूड़े का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आया.

Advertisement
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर.


अंशुला के दूल्हे राजा रोहन का लुक भी रहा शानदार
दूल्हे रोहन ठक्कर ने शैंपेन-बेज रंग की शेरवानी पहनी, जिस पर हल्का मेटैलिक थ्रेडवर्क किया गया था. इसके साथ उन्होंने आइवरी चूड़ीदार और मैचिंग साटन स्टोल कैरी किया. सिर पर शैंपेन सिल्क साफा और कुंदन व एमराल्ड वाली सरपेच ने उनके लुक को रॉयल बना दिया, जो अंशुला की जूलरी के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर.

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आए. जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रोहन ने अंशुला को प्रपोज किया था. अब दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »