Advertisement

फैशन

पति रोहनप्रीत ने प्यार से दबाए नेहा कक्कड़ के पैर, पीले सूट पर बालों में फूल सजाए दिखीं सिंगर; रोमांटिक Photos वायरल

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST
  • 1/8

अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली नेहा कक्कड़ के दिल पर सिर्फ और सिर्फ उनके पति रोहनप्रीत सिंह का राज है. ये बात किसी से छिपी नहीं है. दोनों एक-दूसरे के लिए अक्सर प्यार जताते रहते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर नेहा और रोहन के स्टाइल और उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा होती रहती है, लेकिन हाल ही में सिंगर ने ऐसी फोटो शेयर कीं जिन्हें देख फैंस की नजरें इस जोड़ी पर टिक ही गई हैं.

  • 2/8

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की रोमांटिक तस्वीरें एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही हैं. इन तस्वीरों में नेहा पीले रंग के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं, वहीं उनके खुले बालों में सजा सफेद फूल उनके देसी लुक को और भी प्यारा बना रहा है. दूसरी तरफ, पति रोहनप्रीत भी अपने पंजाबी अंदाज में खूब जंच रहे हैं. लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा दोनों के प्यार भरे अंदाज की हो रही है, जहां रोहनप्रीत अपनी पत्नी के पैर दबाते और उन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.

  • 3/8

नेहा कक्कड़ का अंदाज इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रहा है. उन्होंने पीले रंग का सूट पहना है, जिसके गले पर की गई कढ़ाई उनके आउटफिट को खास बना रही है. इसके साथ उन्होंने कानों में झुमके पहने हैं. लाइट मेकअप, खुली जुल्फें और बालों में लगा सफेद फूल उनके लुक में चार चांद लगा रहा है.

Advertisement
  • 4/8

नेहा का ये देसी अंदाज उन लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें सादगी के साथ खूबसूरत दिखना पसंद है. उनका पीला सूट और बालों में लगा फूल तस्वीरों को एक अलग ही खूबसूरती दे रहा है. वहीं, चेहरे पर नजर आ रही उनकी मुस्कान उनके पूरे लुक को और प्यारा बना रही है.

  • 5/8

नेहा के साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी अपने लुक से ध्यान खींच रहे हैं. उन्होंने डार्क ब्लू या काले रंग का कुर्ता पहना है, जिसके साथ बेज रंग की पगड़ी उनके पंजाबी अंदाज को खास बना रही है. उनका ये लुक नेहा के पीले सूट के साथ अच्छा कॉन्ट्रास्ट बना रहा है.

  • 6/8

इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उस पल पर जा रहा है, जब रोहनप्रीत अपनी पत्नी नेहा के पैर दबाते हुए नजर आते हैं. एक तस्वीर में नेहा फूलों से सजे झूले पर बैठी हैं और रोहनप्रीत उनके पास बैठकर उनके पैरों को प्यार से दबाते दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/8

तस्वीरों में नेहा और रोहनप्रीत कई अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. कहीं रोहनप्रीत नेहा को पीछे से अपनी बाहों में भरते दिख रहे हैं, तो कहीं दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों का अंदाज काफी रोमांटिक है, जबकि कुछ में उनकी हंसी और सहजता देखने लायक है.

  • 8/8

पीछे फूलों से की गई डेकोरेशन और दोनों के ट्रेडिशनल कपड़े इन तस्वीरों को और खूबसूरत बना रहे हैं. नेहा और रोहनप्रीत की ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं. उनके रोमांटिक पोज और प्यार भरे अंदाज की वजह से ये जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. बता दें, दोनों का नया गाना 'सिक लीव' रिलीज हुआ है और ये तस्वीरें उसी गाने की शूटिंग के दौरान की हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement