Jaya kishori amruta fadnavis meeting: अध्यात्मिक वक्ता और कथावाचक जया किशोरी अक्सर इंटरव्यूज, सम्मेलन और पॉडकास्ट में जाती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से मिलीं से मिलीं. दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस मुलाकात की एक खास बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वो था जया किशोरी का पहनावा.
(Photo: Instagram/Jayakishori)
जया किशोरी का मरून सूट
जया किशोरी ने जब अमृता फडनवीस से मुलाकात की तो उन्होंने अपना वही मरून अनारकली सूट पहना था जो उन्होंने 'सनातन धर्म यात्रा' के दौरान पहना था. कपड़ों को रिपीट कर उन्होंने 'सिंपल लिविंग' का बड़ा मैसेज दिया है.
(Photo: Instagram/Jayakishori)
ट्रेडिशनल और सोबर अंदाज
जया किशोरी के इस गहरे मरून सूट पर चांदी जैसी बारीक बूटी का काम है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था. हैवी जूलरी की बजाय उन्होंने सिर्फ छोटे टॉप्स और एक साधारण पोनीटेल से अपने लुक को पूरा किया था.
(Photo: Instagram/Jayakishori)
अमृत फडनवीस का क्लासिक लुक
अमृता फडणवीस अपने बेबाक अंदाज और फैशन सेंस के लिए पहचानी जाती हैं. इस खास मुलाकात के लिए उन्होंने एक इंडो-वेस्टर्न फॉर्मल लुक चुना था जो काफी कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल लग रहा है.
(Photo: Instagram/Jayakishori)
सफेद जैकेट और ब्लैक का कॉम्बिनेशन
अमृता फडणवीस ने सफेद रंग की एक डिजाइनर जैकेट पहनी है जिसके कॉर्नर और स्लीब्स पर लेस और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी का काम है. इसे उन्होंने ब्लैक बॉटम के साथ पेयर किया था जो एक परफेक्ट फॉर्मल कंट्रास्ट बना रहा है.
(Photo: Instagram/Jayakishori)
ग्रूमिंग और एक्सेसरीज
जहां जया किशोरी ने लुक को मिनिमल रखा वहीं अमृता फडणवीस ने खुले बालों और ब्राइट रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को हाईलाइट किया था. उनके हाथ में मौजूद बड़ी अंगूठियां उनके स्टाइल स्टेटमेंट को और उभार रही थीं.
(Photo: Instagram/Jayakishori)
एक तरफ जया किशोरी का पारंपरिक और आध्यात्मिक औरा है तो दूसरी तरफ अमृता फडणवीस का मॉडर्न और प्रोफेशनल अंदाज. सादगी और आधुनिकता का यह मेल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
(Photo: Instagram/Jayakishori)