सबरीमाला गोल्ड चोरी केस में जांच की प्रगति क्या? SIT ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

सबरीमाला गोल्ड चोरी केस में एसआईटी ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है कि 36 सैंपल जुटाए गए हैं. इनकी जांच जमशेदपुर की लैब में होगी और वहां से अंतिम जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इसे कोर्ट में दाखिल किया जाएगा.

Advertisement
सबरीमाला में सोना चोरी का मामला 2019 में सामने आया था सबरीमाला में सोना चोरी का मामला 2019 में सामने आया था

शिबिमोल

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

केरल के सबरीमाला गोल्ड चोरी के मामले की जांच स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम यानी एसआईटी कर रही है. एसआईटी ने केरल हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है कि इस मामले में कुल 36 सैंपल एकत्रित किए गए हैं. एसआईटी ने जांच के लिए ये सैंपल इंवेस्टिगेशन कमिश्नर और स्पेशल जज (विजिलेंस), कोल्लम के सामने पेश कर दिए हैं.

एसआईटी के मुताबिक ये सैंपल जांच के लिए नेशनल मेटलर्जिकल लैबोरेटरी, जमशेदपुर भेजे जाने हैं. मामले की दशा-दिशा जमशेदपुर की लैबोरेटरी से आई जांच रिपोर्ट पर निर्भरकरेगी. एसआईटी के अनुसार, नेशनल मेटलर्जिकल लैबोरेटरी से जो रिपोर्ट मिलेगी, वही अभियोजन पक्ष के मामले का सेंटर पॉइंट होगी. जांच टीम ने हाईकोर्ट को जल्द रिपोर्ट मिलने की भी जानकारी दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धर्म की 'जरूरी प्रथा' कौन तय करेगा? सबरीमाला पर सुप्रीम कोर्ट में होगा बड़ा संवैधानिक मंथन

एसआईटी की ओर से कोर्ट में यह जानकारी दी गई कि लैब ने जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करा दिए जाने का भरोसा दिलाया है. जांच टीम की ओर से यह भी कहा गया कि अंतिम रिपोर्ट 31 मार्च तक या उससे पहले संबंधित अदालत में दाखिल की जा सकती है. एसआईटी की ओर से यह भी कहा गया है कि टेक्निकल एविडेंस जुटाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: केरल: सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर फिर सियासत तेज, कांग्रेस-BJP ने सरकार को घेरा

जांच टीम ने हाईकोर्ट में कहा कि कुछ आरोपियों की ओर से कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और उनके आपसी संपर्क से जुड़े कॉल डेटा रिकॉर्ड प्राप्त करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं. मोबाइल सेवा प्रदाताओं से यह जानकारी मांगी गई है. गौरतलब है कि केरल के चर्चित सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी का मामला 2019 में सामने आया था.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement