यौन शोषण मामले में आजीवन सजा काट रहे आसाराम को मिली 17 दिन की पैरोल, पुणे में कराएंगे इलाज

यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 17 दिन की पैरोल दी है. वह पुणे के माधव बाग अस्पताल में अपना इलाज करवाएंगे. पैरोल में 15 दिन इलाज और 2 दिन ट्रैवलिंग के लिए शामिल हैं. पैरोल मिलने के बाद आसाराम जल्द ही जेल से रिहा होकर पुणे के लिए रवाना होंगे.

Advertisement
आसाराम को मिली 17 दिन की पैरोल आसाराम को मिली 17 दिन की पैरोल

अशोक शर्मा

  • जोधपुर ,
  • 10 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

राजस्थान हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को 17 दिन की पैरोल दी है. उन्हें यह पैरोल इलाज के लिए दी गई है, जिसमें 15 दिन अस्पताल में इलाज और 2 दिन ट्रैवलिंग के लिए दिए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक आसाराम महाराष्ट्र के पुणे स्थित माधव बाग अस्पताल में अपना इलाज करवाएंगे. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने यह पैरोल मंजूर की है. पैरोल की शर्तों के अनुसार, आसाराम को इलाज के लिए तय समयसीमा के भीतर लौटना होगा.

Advertisement

आसाराम को मिली 17 दिन की पैरोल

पैरोल मिलने के बाद आसाराम जल्द ही जेल से रिहा होकर पुणे के लिए रवाना होंगे. यह पहली बार नहीं है जब आसाराम को इलाज के लिए पैरोल दी गई है. इससे पहले भी उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं.

आसाराम को 2018 में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया गया था. उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह फिलहाल जोधपुर की जेल में बंद हैं. पैरोल की खबर आने के बाद इस पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुणे के माधव बाग अस्पताल में कराएंगे इलाज

बता दें, राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस पैरोल को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि इलाज के लिए यह कदम उठाया गया है और इसे समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »