जान बचाने की दौड़ता रहा शख्स, हमलावरों ने निर्मम तरीके से उतार दिया मौत के घाट - VIDEO

बेंगलुरु के जेपी नगर में हिस्ट्रीशीटर हलमुक राजा की भरी सड़क पर हत्या कर दी गई. शनिवार शाम आईजी सर्कल के पास तीन हमलावरों ने उसे घेरकर धारदार हथियारों से बेरहमी से काट डाला. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें राजा जान बचाने के लिए दौड़ता दिखा. हमले के बाद आरोपी पीली नंबर प्लेट की कार में फरार हो गए.

Advertisement
बेंगलुरु में हिस्ट्रीशीटर राजा की सरेआम हत्या की वारदात CCTV में कैद हो गई (Photo: ITG) बेंगलुरु में हिस्ट्रीशीटर राजा की सरेआम हत्या की वारदात CCTV में कैद हो गई (Photo: ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु, कर्नाटक,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के जेपी नगर इलाके में एक रंजिश हत्या के मामले ने सबको हिला कर रख दिया है. यह मामला करीब दस साल पुरानी एक हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है. हिस्ट्रीशीटर राजा, जिसे हलमुक राजा के नाम से भी जाना जाता है, को तीन हमलावरों ने भरी सड़क पर घेर कर बेरहमी से मार डाला.

यह पूरी घटना शनिवार शाम आईजी सर्कल के पास हुई. सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि राजा अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से दौड़ रहा है, लेकिन हमलावर उसे घेर लेते हैं. इसके बाद वे उस पर धारदार हथियारों से लगातार हमला करते हैं. यह सब एक व्यस्त सड़क पर हुआ, फिर भी आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच में नहीं आए और सिर्फ तमाशा देखते रहे.

Advertisement

हमला करने के बाद तीनों आरोपी एक पीली नंबर प्लेट वाली कमर्शियल कार में बैठकर फरार हो गए. पुलिस को शक है कि यह हत्या किसी आम विवाद का नतीजा नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध करीब दस साल पहले हुई एक और हत्या से है. उस समय स्टैंड कुट्टी नाम के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की हत्या हुई थी, और अब पुलिस मान रही है कि राजा की हत्या उसी का बदला हो सकती है.


यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: एक्ट्रेस कृषि थापंडा के फ्लैट में मिला शख्स का शव, फंदा लगाकर की खुदकुशी

मारा गया राजा खुद भी कोई आम आदमी नहीं था. उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे. वह कई हाई प्रोफाइल केसों में आरोपी भी रह चुका था. यानी एक तरफ कुख्यात गैंगस्टर का मर्डर, और दूसरी तरफ दस साल पुरानी रंजिश, इन दोनों बातों ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है.

Advertisement

जेपी नगर पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या यह हत्या लंबे समय से चली आ रही गैंगवार और बदले की भावना का नतीजा है. फिलहाल हमलावरों की पहचान और तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »