डिलीवरी बॉय की गुंडई, कस्टर को बुरी तरह पीटा... टूट गई नाक

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय ने एक ग्राहक पर हमला कर दिया. जिससे उसकी नाक टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
डिलीवरी बॉय ने कस्टमर की तोड़ी नाक. (Photo: Representational ) डिलीवरी बॉय ने कस्टमर की तोड़ी नाक. (Photo: Representational )

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले एक डिलीवरी एजेंट ने विवाद के बाद कस्टमर पर हमला कर दिया. जिससे उसकी नाक टूट गई. घटना कोरमंगला में एक अपार्टमेंट के कॉम्पलेक्स में हुई.

अधिकारी ने बताया कि एजेंट एक ऑर्डर डिलीवर करने पहुंचा था, तभी कस्टमर के साथ इस बात को लेकर बहस हो गई कि डिलीवरी किस फ्लोर पर करनी है? देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद डिलीवरी एजेंट ने कस्टमर के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसकी नाक टूट गई. इसके बाद आरोपी ने डिलीवरी का सामान ज़मीन पर फेंक दिया और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स से भाग गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली: द्वारका के बाद अब सुभाष नगर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान

सीसीटीवी की तलाश कर रही है पुलिस 

लोग घायल आदमी की मदद के लिए दौड़े और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है और डिलीवरी एजेंट का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह समझने के लिए अपार्टमेंट परिसर से CCTV फुटेज भी देख रहे हैं कि घटना कैसे हुई?

यह भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय ने बजा दी गलत फ्लैट की घंटी, सिक्योरिटी गार्ड्स ने धुना... ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में जमकर चले लाठी-डंडे
 
पीड़ित ने बताया कि आरोपी डिलीवरी एजेंट एड्रेस पर आ नहीं रहा था और आया भी तो किस फ्लोर पर डिलीवर करना है, इसको लेकर बहस करने लगा. वहीं जब पीड़ित पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया. जिससे उसकी नाक भी टूट गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement