> राजू - बहुत सिर दर्द हो रहा है यार.
वीरू- तो अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर ले!
राजू- तुझे हमेशा मजाक सूझता है..
वीरू- अरे, सुना नहीं है...जहर ही जहर को मारता है...!
> गोलू प्रार्थना कर रहा था-
प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो,
भगवान ने सुना और हैरान होकर प्रकट हुए-
पूछा- क्यों भाई?
गोलू- क्योंकि परीक्षा में लिख आया हूं!!!
ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
> राज अपने दोस्त वीरू से बोला- अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी.
वीर- मैं उसे अभी सजा देता हूं.
राज- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
वीर- हैरानी से, 'कैसे?'
रीज- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया!
> पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी- क्या गलतफलमी?
पति- यही, कि मैं सो रहा था!!
> गोलू मोलू के घर खाना खा रहा था.
गोलू- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
मोलू- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा
क्योंकि तुम उसी के बर्तन में खा रहे हो!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in