भारत के गांवों से कितने अलग हैं अमेरिका के गांव? जानिए हैरान कर देने वाली बातें

अमेरिका के गांव भारत के गांवों से काफी अलग हैं. यहां साफ-सुथरी सड़कें, आधुनिक घर, पार्क, बच्चों के खेलने की जगह और शहर जैसी लगभग सभी सुविधाएं मिलती हैं. इतना ही नहीं, खेती के लिए अलग क्षेत्र बनाए जाते हैं, जिससे रहने की जगह और खेत अलग-अलग रहते हैं.

Advertisement
अमेरिका के गांव भारत के गांवों से इतने अलग क्यों दिखाई देते हैं. ( Photo: ITG) अमेरिका के गांव भारत के गांवों से इतने अलग क्यों दिखाई देते हैं. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

क्या आपके दिमाग में भी गांव की तस्वीर आते ही कच्ची सड़कें, खेत, गाय-भैंस और शांत माहौल नजर आता है? अगर हां, तो अमेरिका के गांव आपकी यह सोच पूरी तरह बदल सकते हैं. वहां के गांव इतने ए़डवांस और व्यवस्थित हैं कि पहली नजर में उन्हें गांव नहीं, बल्कि कोई छोटा-सा शहर समझ बैठेंगे. साफ-सुथरी सड़कें, खूबसूरत घर, पार्क, बच्चों के खेलने की जगह और शहर जैसी लगभग हर सुविधा यहां मौजूद होती है. आइए जानते हैं कि आखिर अमेरिका के गांव भारत के गांवों से इतने अलग क्यों दिखाई देते हैं.

Advertisement

दरअसल, अमेरिका में रहनी वाली एक भारतीय महिला सारिका ने एक रील शेयर कर अमेरिका के गांव को दिखाया है. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. अमेरिका का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के मन में ऊंची-ऊंची इमारतें, चौड़ी सड़कें और बड़े-बड़े शहरों की तस्वीर आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वहां के गांव भी किसी आधुनिक शहर से कम नहीं हैं? भारत में गांवों की पहचान खेत, कच्ची सड़कें, पशु और खुले माहौल से होती है. वहीं अमेरिका के गांव बिल्कुल अलग नजर आते हैं. यहां सड़कों से लेकर घरों तक हर चीज बहुत अच्छी तरह से प्लान की गई होती है. गलियां साफ-सुथरी होती हैं और कहीं भी सड़कों पर गाय-भैंस या दूसरे जानवर घूमते दिखाई नहीं देते.

अमेरिका के गांवों में लगभग वही सभी सुविधाएं मिलती हैं, जो बड़े शहरों में होती हैं. यहां सुंदर पार्क, बच्चों के खेलने के लिए बड़े-बड़े प्ले एरिया, अच्छी सड़कें, स्ट्रीट लाइट और हर घर के बाहर एक मेलबॉक्स देखने को मिलता है. घर भी ए़डवांस डिजाइन के बने होते हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में यह कहना मुश्किल हो जाता है कि यह कोई गांव है.
 

Advertisement

मिलती हैं शहर जैसी सुविधाएं
शहरों की तुलना में यहां आबादी कम होती है, इसलिए ट्रैफिक भी बहुत कम रहता है. चारों तरफ शांति और साफ-सफाई का माहौल देखने को मिलता है. यही वजह है कि यहां रहने वाले लोगों को शहर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं और गांव जैसी शांति भी. जरूरी सामान खरीदने के लिए गांवों में छोटे-छोटे स्टोर भी होते हैं. ये दुकानें काफी व्यवस्थित होती हैं और यहां रोजमर्रा की जरूरत का लगभग हर सामान आसानी से मिल जाता है.

अमेरिका में भी होते हैं दूर-दूर तक फैले खेत
अगर आप सोच रहे हैं कि खेत कहां होते हैं, तो अमेरिका में खेती का तरीका भी थोड़ा अलग है. वहां घरों के बीच खेत नहीं होते. खेती के लिए अलग से बड़े इलाके तय किए जाते हैं, जहां दूर-दूर तक फैले हरे-भरे खेत दिखाई देते हैं. यानी रहने की जगह और खेती की जगह अलग-अलग होती है, जिससे पूरा इलाका ज्यादा व्यवस्थित नजर आता है. कुल मिलाकर, अमेरिका के गांव यह दिखाते हैं कि गांव सिर्फ खेतों और कच्चे रास्तों का नाम नहीं है. आधुनिक सुविधाओं, साफ-सफाई, बेहतर योजना और शांत माहौल के साथ भी गांव विकसित और खूबसूरत हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »