राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन शुरू हो चुके हैं और तीर्थ यात्रा करने के इच्छुक नागरिक 10 जून तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस योजना के तरह इस साल 56 हजार यात्रियों को फ्री में तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी, जिनमें 50 हजार यात्रियों को एसी रेल के जरिए जबकि 6 हजार यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए यात्रा करवाई जाएगी. दरअसल, राजस्थान सरकार हर साल वरिष्ठ नागरिकों अलग अलग जगहों पर तीर्थ यात्रा पर भेजती है, जिसमें देश के कई तीर्थ शामिल हैं.
जैसे 5 जून को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ के अंतर्गत जयपुर से एक ट्रेन रवाना होगी. इस ट्रेन के जरिए यात्रियों को द्वारका, नागेश्वर एवं सोमनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे. इसी तरह सरकार की ओर रामेश्वर से लेकर पशुपतिनाथ तक की यात्रा करवाई जाती है. ऐसे में जानते हैं कि इस योजना के तहत किन-किन जगहों पर ले जाया जाता है और इससे जुड़े नियम क्या हैं?
कौन-कौन लोग जा सकते हैं?
यात्रा में सिर्फ 60 साल से अधिक उम्र के लोग ही जा सकते हैं और ये उम्र 1 अप्रैल 2026 से तक गिनी जाएगी. ऐसे में पति-पत्नी साथ में एक फॉर्म में अप्लाई कर सकते हैं तो एक कपल फ्री में यात्रा कर सकता है. अगर तीर्थ य़ात्रा में जाने वाले यात्रियों की उम्र 70 साल से ज्यादा है तो वो साथ में एक अटेंडेंट भी ले जा सकते हैं. इसके खर्चा भी सरकार ही देती है.
कैसे मिलता है नंबर?
इस योजना के तहत अगर यात्रा करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा और उसके बाद लॉटरी के जरिए नंबर आएगा. अगर लॉटरी में आपका नंबर आता है तो आपको जाने का मौका मिलेगा.
किन-किन जगहों की करवाई जाती है यात्रा?
एसी ट्रेन से कहां-कहां ले जाया जाएगा?
हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ
सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ
मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या
द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ
तिरूपति-पद्मावती
कामाख्या-गुवाहटी
गंगासागर-कोलकाता
जगन्नाथपुरी-कोणार्क
रामेश्वरम-मदुरै
वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर
गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च
उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा
बिहार-शरीफ, पटना साहिब, पटना बिहार,
श्री हजूर साहिब नांदेड, महाराष्ट्र
हवाई जहाज से पशुपतिनाथ (काठमांडू), नेपाल की यात्रा करवाई जाएगी.
aajtak.in