PVC, UPVC, CPVC, PP-R... घर में कहां, कौन से पाइप लगवाने चाहिए?

घर में अलग- अलग इस्तेमाल के लिए पाइप भी अलग- अलग लगाना पड़ता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन सा पाइप किस काम में इस्तेमाल होता है. चलिए समझते हैं कि PVC, UPVC, CPVC, PP-R क्या हैं और इसका इस्तेमाल कहां होता है.

Advertisement
घर बनाने में अलग- अलग कामों में अलग- अलग तरह के पाइप का इस्तेमाल होता है (Photo - AI Generated) घर बनाने में अलग- अलग कामों में अलग- अलग तरह के पाइप का इस्तेमाल होता है (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

घर सिर्फ ईंट, सीमेंट, रेत, बजरी और सरिया से ही नहीं बनता है. इनसे सिर्फ ढांचा खड़ा होता है. असल काम तो कंक्रीट का फ्रेमवर्क तैयार हो जाने के बाद होता है. हर एक कमरे को एक दूसरे से जोड़ते हुए घर की वायरिंग, वाटर सप्लाई और ड्रेनेज के लिए पाइप फिटिंग, किचन, बाथरूम और टॉयलेट की फिनिशिंग. इन सब कामों में पाइप अहम चीज होती है. 

Advertisement

आज बाजार में कई तरह के पाइप उपलब्ध हैं. इनमें PVC, UPVC, CPVC, PP-R जैसे अलग- अलग कैटेगरी के पाइप का इस्तेमाल अलग- अलग काम के लिए क्या जाता है. ऐसे में समझते हैं कि ये पाइप किस काम में कहां इस्तेमाल होते हैं और कब कौन सी पाइप की जरूरत होती. 

सबसे पहले बात करते हैं, CPVC की.  इसे क्लोरीनेटेड पॉलीविनाइल क्लोराइड कहा जाता है. यह सबसे मजबूत और सुरक्षित पाइप होती है. इस पाइप को गर्म और ठंडे दोनों तरह के पानी को सहन करने की क्षमता होती है. इसे बाथरूम में गीजर की लाइन, रसोई के सिंक में और सोलर वाटर हीटर में इस्तेमाल किया जाता है.  यह पीने के पानी की सप्लाई के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है.

एक पाइप होती है UPVC, इसका फुलफॉर्म होता है - अनप्लास्टिकाइज्ड पॉलीविनाइल क्लोराइड. यह बिना प्लास्टिक इस्तेमाल किए बनता है. इस वजह से यह बहुत सख्त और मजबूत होता है. यह धूप और केमिकल को आसानी से झेल लेता है. इसे घर के बाहर यानी एक्सटर्नल यूज के लिए लगाया जाता है.  ठंडे पानी की सप्लाई लाइन, ओवरहेड पानी की टंकियों के कनेक्शन और बोरवेल को मोटर से कनेक्ट करने में इसका इस्तेमाल होता है.  इसे कभी भी गर्म पानी के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिना सीमेंट, "बिना सीमेंट, बजरी व पानी से मकान... क्यों लोगों को पंसद आ रही ये टेक्नोलॉजी?

PVC पाइप, अक्सर इस पाइप का नाम हम सुनते रहते हैं. इसका फुलफॉर्म होता है पॉलीविनाइल क्लोराइड. यह सबसे हल्का, सस्ता और आम पाइप है. यह गर्म पानी का दबाव सहन नहीं कर सकता और पिघल सकता है. इसका इस्तेमाल अक्सर बाथरूम की ड्रेनेज लाइन में किया जाता है. गंदा पानी निकालने के लिए, बारिश का पानी छत से नीचे लाने के लिए और सीवरेज (सेप्टिक टैंक) में लगाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है.

यह भी पढ़ें: ना टाइल, "ना टाइल, ना मार्बल... ट्रेंड में ये वाली फ्लोरिंग, सस्ती और डिजाइनदार भी!

PP-R पाइप यानी  पॉलिप्रोपीलीन रैंडम पाइप, यह काफी टिकाऊ  पाइप है. यह हाई प्रेशल और तापमान को आसानी से झेल लेता है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर घर की सामान्य प्लंबिंग की जगह बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स, रेडियंट हीटिंग सिस्टम या इंडस्ट्रियल कामों में होता है. इसे जोड़ने के लिए हीट-वेल्डिंग मशीन की जरूरत होती है.

इस तरह  जब कभी घर में पाइप लगाने या बदलने की जरूरत हो, तब यह देख लें कि किस काम के लिए आप पाइप खरीद रहे हैं. उसके बाद ही तय करें कि कौन सी पाइप लगानी है और उसी हिसाब से दुकान पर जाकर पाइप खरीदें.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »