क्या ऑफिस जाते टाइम आती है बारिश? कब ज्यादा बरसते हैं बादल

क्या आप जानते हैं मॉनसून में सबसे ज्यादा बारिश किस टाइम होती है? तो जानते हैं सुबह शाम या फिर रात... किस वक्त सबसे ज्यादा बारिश होती है?

Advertisement
हर क्षेत्र में वहां की जलवायु के हिसाब से बारिश का अलग पैटर्न होता है. (Photo: PTI) हर क्षेत्र में वहां की जलवायु के हिसाब से बारिश का अलग पैटर्न होता है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

ये ऑफिस के लिए जाते वक्त ही बारिश क्यों आती है... जब भी ऑफिस के लिए निकलते हैं और बारिश आ जाती है तो लोग ये ही बात कहते हैं. क्या ये बात सच है कि ज्यादातर बारिश उसी वक्त आती है, जब लोग ऑफिस जाते हैं. यानी सवाल है कि सुबह के वक्त बारिश ज्यादा आती है? तो आज जानने कि कोशिश करते हैं कि आखिर मॉनसून के वक्त दिन में किस वक्त ज्यादा बारिश आती है. इसके बाद समझ पाएंगे कि क्या ऑफिस जाने के वक्त ज्यादा बारिश आती है? 

Advertisement

दिन में किस वक्त ज्यादा बारिश होती है, इसे लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं. इन रिपोर्ट्स में जून से सितंबर और अक्तूबर से मार्च-अप्रैल के बीच होने वाली बारिश पर रिसर्च की गई है. इसमें पता चलता है कि वैसे तो बारिश किसी भी समय हो सकती है, लेकिन भारत में अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से बारिश के कुछ पैटर्न बने हुए हैं. यानी समुद्र के पास के इलाकों, उत्तरी भारत, पहाड़ी क्षेत्र, दक्षिण भारत, दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में अलग-अलग जलवायु परिस्थिति होने की वजह से अलग अलग  तरीके से बारिश आती है. 

कब आती है ज्यादा बारिश?

बता दें कि जब उत्तर पूर्व मॉनसून एक्टिव होता है तो चेन्नई, पुडुचेरी, बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु आदि में काफी बारिश होती है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जो जून-सितंबर में आता है, उस दौरान उत्तर भारत, मध्य भारत, बिहार-झारखंड, कोंकण आदि में काफी बारिश होती है.

Advertisement

अगर मॉनसून की बात करें तो उत्तर और मध्य भारत यानी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के क्षेत्र की बात करें तो यहां अधिकतर बारिश दोपहर बाद और शाम के समय होती है. सूरज की गर्मी से जमीन गर्म होती है, जिससे हवा ऊपर उठकर बादल (क्युम्यलोनिम्बस) बनाती है और शाम ढलते-ढलते भारी गरज के साथ बारिश होती है. वहीं, वेस्टर्न इलाके यानी पश्चिमी तट में महाराष्ट्र, केरल के तटीय इलाकों में मॉनसून में लगातार बारिश होती है, लेकिन तेज बारिश का दौर अक्सर सुबह जल्दी या रात के समय अधिक सक्रिय रहता है.  

दक्षिण-पूर्वी तट यानी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मॉनसून का मुख्य समय उत्तर-पूर्वी मॉनसून होता है. इन राज्यों में आधी रात से सुबह के समय सबसे अधिक बारिश दर्ज की जाती है, जबकि दोपहर का समय तुलनात्मक रूप से सूखा रहता है. 

ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में शाम में ज्यादा बारिश होती है. इसके अलावा कोंकण, गोवा में देर रात और सुबह ज्यादा बारिश होती है. वहीं, गुजरात, असम, मेघालय आदि में देर रात और सुबह तेज बारिश होती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »