जब पहली बार क‍िसी मह‍िला ने खोजा धूम‍केतु, कैरोलिन हर्शेल को मिला था ये श्रेय

आज के दिन ही कैरोलिन हर्शेल ने एक धूमकेतु की खोज की थी. हर्शेल पहली महिला खगोलविद हुईं, जिन्हें धूमकेतु की खोज का श्रेय जाता है.

Advertisement
जब पहली बार किसी महिला ने किसी धूमकेतु की खोज की थी (Photo - Pexels) ) जब पहली बार किसी महिला ने किसी धूमकेतु की खोज की थी (Photo - Pexels) )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

1 अगस्त 1782 को कैरोलिन हर्शेल नाम की एक महिला ने सिर्फ दूरबीन से देखकर एक धूमकेतु की खोज की. इस तरह कैरोलिन किसी धूमकेतु की खोज करने वाली पहली महिला बन गई.   कैरोलिन हर्शेल,  विलियम हर्शेल की बहन थीं. विलियम एक महान एस्ट्रोनॉमर थे. उन्होंने सोलर सिस्टम के यूरेनस ग्रह की खोज की थी.  हर्शेल ने खगोल विज्ञान में अपना करियर अपने भाई की मदद करने से शुरू किया था.

Advertisement

कैरोलिन हर्शेल ने विलियम की असिस्टेंट के रूप में कई सारे प्रोजेक्ट पर काम किया. 1782 में, धूमकेतु की खोज से पहले, वह अपनी डायरी में नए सेलेस्टियल बॉडी - जैसे सितारे, ग्रह और धूमकेतु की स्थिति को दर्ज करती थी.

हालांकि, कैरोलिन हर्शेल को विलियम हर्शेल की तुलना में प्रसिद्धि थोड़ी कम मिली. इंग्लैंड के राजा जॉर्ज -3 ने उनके काम को मान्यता दी और उन्हें वेतन भी दिया. इससे हर्शेल पहली पेशेवर महिला एस्ट्रोनॉमर बनीं.

पहली खोज के बाद अगले 11 वर्षों में हर्शेल ने सात और धूमकेतुओं की खोज की. उन्होंने चंद्रमा पर स्थित एक क्रेटर भी खोजा था. उस क्रेटर का नाम कैरोलिन के नाम पर - सी. हर्शेल क्रेटर  रखा गया. हालांकि, उन्हें अपने भाई जितनी प्रसिद्धि नहीं मिली. लेकिन 1876 में कैरोलिन हर्शेल की मेमोरी और उनकी चिट्ठियां एक किताब के रूप में पब्लिश हुई. इस बुक की संपादक मैरी कॉर्नवालिस हर्शेल थीं. कॉर्नवालिस उनकी ही वंशज थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब सोने से भरे 10 जहाज समुद्र में डूब गए, 300 साल बाद भी निकल रहा खजाना

कॉर्नवालिस के मुताबिक, एस्ट्रोनॉमी में कैरोलिन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. अपने बाद के दिनों में उन्हें उस वक्त के वैज्ञानिकों और विद्वानों से काफी सम्मान मिला. उनके काम को भी रिकॉगनाइज किया गया. 

इस किताब में उनके कुछ व्यक्तव्य भी दिए गए है.  उनका कहना था कि  मैं कुछ भी नहीं हूं. मैंने कुछ भी नहीं किया है, मैं जो कुछ भी हूं, जो कुछ भी जानती हूं, वह सब मेरे भाई की देन है. मैं तो बस एक उपकरण हूं जिसे उन्होंने अपने इस्तेमाल के लिए ढाला. आज भी इंग्लैंड के बाथ शहर में स्थित हर्शेल खगोल विज्ञान संग्रहालय, हर्शेल भाई-बहनों की विरासत की याद दिलाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »