Advertisement

इन्फॉर्मेशन

रेलवे स्टेशन पर जो खिड़की पर टिकट काटते हैं, उनकी सैलरी कितनी होती है?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST
  • 1/8

भारत में रेलवे स्टेशन की खिड़की पर टिकट देने वाले कर्मचारी को रेलवे टिकट क्लर्क (Railway Ticket Clerk) कहा जाता है.
 

  • 2/8

ये Indian Railways के कर्मचारी होते हैं और उनकी सैलरी सरकारी नियमों के अनुसार तय होती है.
 

  • 3/8

रेलवे टिकट क्लर्क स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बैठकर यात्रियों को टिकट देते हैं, पैसे का हिसाब रखते हैं और यात्रियों की जानकारी से जुड़ी मदद करते हैं.
 

Advertisement
  • 4/8

यह सरकारी नौकरी होती है, इसलिए इसमें अच्छी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं.
 

  • 5/8

इनकी शुरुआती सैलरी (Starting Salary) की बात करें तो बेसिक सैलरी ₹21,700 प्रति महीना (7th Pay Commission के अनुसार) होता है.
 

  • 6/8

कुल सैलरी (भत्तों सहित) लगभग ₹30,000 – ₹40,000 प्रति महीना मिलता है. 
 

Advertisement
  • 7/8

अगर अनुभव की बात करें तो 5–10 साल बाद ₹40,000 से लेकर ₹60,000 प्रति महीना मिलता है.  प्रमोशन के बाद सैलरी ₹60,000+ तक भी हो सकती है.
 

  • 8/8

रेलवे टिकट क्लर्क को सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा सुविधा, मेडिकल सुविधा पेंशन और नौकरी की सुरक्षा होती है.
योग्यता की बात करें तो कम से कम 12वीं पास होना चाहिए. 

Advertisement
Advertisement