चमोली जिले के जोशीमठ में एक निर्माणाधीन नगर पालिका भवन में नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है. इस वीडियो में नगर पालिका के एक हॉल में कुछ लोगों को नमाज करते देखा गया. यह हॉल खिलाड़ियों के लिए टेबल टेनिस हाल के रूप में बनाया जा रहा था, लेकिन नमाज अदा किए जाने से स्थानीय लोग असंतुष्ट हो गए हैं.