सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी BJP! पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने किया खंडन; अगले सियासी कदम पर टिकी सबकी नजरें

Uttarakhand News: मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी BJP! विकासनगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
रामशरण नौटियाल के इस्तीफे से बैकफुट पर आई उत्तराखंड BJP.(Photo:ITG) रामशरण नौटियाल के इस्तीफे से बैकफुट पर आई उत्तराखंड BJP.(Photo:ITG)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल के बीजेपी से इस्तीफा देने की चर्चा है. सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की खबरें सामने आने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, बीजेपी की ओर से उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बताया जा रहा है कि रामशरण नौटियाल जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि वह विकासनगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में रामशरण नौटियाल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Advertisement

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए रामशरण नौटियाल के इस्तीफे की जानकारी मिली है, लेकिन पार्टी को अभी तक उनका इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है. देखें VIDEO:- 

रामशरण नौटियाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह से हुआ था. इसके बाद से वह बीजेपी से जुड़े रहे हैं.

इससे पहले रामशरण नौटियाल कांग्रेस में भी रह चुके हैं. वह देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं. अब बीजेपी से उनके अलग होने की चर्चाओं के बीच उत्तराखंड की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »