देहरादून में नया पुल धंसा, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का रौद्र रूप... उत्तराखंड में आफत की बारिश

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं. रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी अपने रौद्र रूप में आ गई है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Advertisement
रुद्रप्रयाग में बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. (Photo: ITG) रुद्रप्रयाग में बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. (Photo: ITG)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है. रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, देहरादून में बारिश के बीच प्रेमनगर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नए पुल को नुकसान पहुंचने की सूचना है.

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी डेंजर लेवल के करीब पहुंच गई है. नदी का डेंजर लेवल 627 मीटर है, जबकि जलस्तर 626 मीटर तक पहुंच चुका है. भगवान शिव की एक मूर्ति जलमग्न हो गई है और नदी का पानी कुछ आवासीय इलाकों के पास तक पहुंचने लगा है.

Advertisement

प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है. वहीं, बारिश के चलते रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. केदारनाथ हाईवे पर भी कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण मौसम को देखते हुए यात्रा पर भी फिलहाल रोक लगा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: PoK के रावलकोट में प्रोटेस्ट पर हिंसक एक्शन, पाकिस्तानी सेना के जुल्म से 9 लोगों की गई जान

इस बीच, देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रेमनगर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नए पुल को नुकसान पहुंचने की सूचना सामने आई है. बताया जा रहा है कि हाल ही में निर्मित यह पुल बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते देहरादून, विकासनगर और हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है.

Advertisement

घटना के बाद पुल के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल पुल को कितना नुकसान हुआ है और इसके पीछे की वजह क्या है, इस पर प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

बता दें, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »