हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 38 यात्री घायल

हरिद्वार से राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई. डंपर की टक्कर के बाद बस पलटने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया.  

Advertisement
हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत (Photo: representational image) हरिद्वार में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत (Photo: representational image)

aajtak.in

  • हरिद्वार,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सप्तऋषि क्षेत्र के पास एक डंपर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 38 अन्य यात्री घायल हो गए. घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चियां शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे और सभी राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले थे. श्रद्धालु हरिद्वार में पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे और दर्शन व स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे. सुबह करीब 7:15 बजे सप्तऋषि क्षेत्र में एक ढाबे के पास यह हादसा हुआ.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई लोग बस के भीतर फंस गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 38 यात्रियों को जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 30 महिलाएं, छह पुरुष और दो बच्चियां शामिल हैं. सभी का इलाज जारी है.

उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. प्रशासन मृतका के परिजनों को सूचना देने और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुटा हुआ है. हरिद्वार के उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. अस्पतालों में डॉक्टरों की अतिरिक्त टीम भी तैनात की गई है ताकि किसी भी घायल को इलाज में परेशानी न हो. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर दोनों को कब्जे में ले लिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.  

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »