वादियों को निहारती बबीता पांडे की आखिरी तस्वीर, और फिर वादियों में ही खो गई ट्रैकर

दयारा बुग्याल से लापता रामनगर निवासी बबीता पांडे का कई दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. हेलीकॉप्टर, पुलिस और विशेष प्रशिक्षित एनआईएम टीम की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. इस बीच बबीता की ट्रेकिंग के दौरान ली गई तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे मामले को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

Advertisement
ट्रिप पर बबीता पांडे की आखिरी तस्वीर, और फिर वादियों में ही खो गई ट्रैकर (Photo : itg) ट्रिप पर बबीता पांडे की आखिरी तस्वीर, और फिर वादियों में ही खो गई ट्रैकर (Photo : itg)

ओंकार बहुगुणा

  • उत्तरकाशी,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

उत्तराखंड के फेमस ट्रैक दयारा बुग्याल क्षेत्र से 29 तारीख की रात बेस कैंप गोई से लापता हुई नैनीताल जिले के रामनगर निवासी महिला बबीता पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लगातार कई दिनों से चल रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के बावजूद महिला का पता नहीं चल सका है.

लामा टॉप पर खींची आखिरी तस्वीर

इस बीच बबीता के चचेरे भाई पंकज पांडे ने बबीता के द्वारा इंस्टाग्राम पर हर्षिल के लामा टॉप के कुछ फोटोज साझा किए हैं जो कि 27 या 28 मई की बताई जा रही है. इसमें एक तस्वीर में वह पिंक पैंट और ब्लैक टॉप में दिख रही है. वहीं दूसरी तस्वीर में वह ब्लैक पैंट और व्हाइट टॉप पहने है. इससे साफ है कि दोनों तस्वीरें संभवत: दो अलग दिनों की हैं. फोटोज में बबीता ने किसी आम ट्रैकर की तरह वादियों को निहारते हुए पोज दिया है. देखकर लगता है नहीं इसके बाद बबीता इन्ही वादियों में गुम हो गई. 

Advertisement

खास ट्रेनिंग वाली NIM टीम निकलेगी खोज पर

खैर, बबीता के खोज अभियान के स्टेटस की बात करें तो शुरुआती चरण में पुलिस प्रशासन ने सेना और आईटीबीपी की सहायता भी ली थी, लेकिन अब इन टीमों को वापस कर दिया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने खोज अभियान को नई रणनीति के साथ आगे बढ़ाते हुए विशेष रूप से नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) की टीम को अभियान में शामिल किया है.

बताया जा रहा है कि एनआईएम की टीम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियानों के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करती है और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव रखती है. वर्तमान में सभी टीमें लगातार क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं.

ली जा चुकी है हेलीकॉप्टर की मदद

प्रशासन द्वारा रविवार को हेलीकॉप्टर की मदद से भी हवाई खोज अभियान संचालित किया जा रहा है ताकि दयारा बुग्याल और आसपास के दुर्गम इलाकों में किसी भी संभावित संकेत को तलाशा जा सके. लापता महिला के संभावित लोकेशन को लेकर सभी एंगल से जांच और खोज जारी है.

Advertisement

यह मामला अब केवल एक सामान्य सर्च ऑपरेशन नहीं रह गया है, बल्कि समय के साथ चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है.प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »