उत्तराखंड: हथियारों से लैस निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा, भक्त को बनाया बंधक... इंटरनेट बंद

रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू स्थित गुरुद्वारे में बीते 24 घंटे से जारी विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है. निहंगों ने एक तीर्थयात्री को बंधक बना लिया है. बवाल को देखते हुए इलाके में इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है.

Advertisement
निहंगों के गुरुद्वारे पर कब्जे से बढ़ा विवाद. (Photo: Screengrabs) निहंगों के गुरुद्वारे पर कब्जे से बढ़ा विवाद. (Photo: Screengrabs)

प्रवीण सेमवाल

  • रुद्रप्रयाग,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू स्थित गुरुद्वारे में बीते 24 घंटे से जारी विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है. हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित गुरुद्वारे में कुछ निहंग तीर्थ यात्रियों द्वारा कब्जा जमाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. बताया यह भी जा रहा है कि भक्त को निहंग यात्रियों ने बंधक भी बना लिया है.  फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है. लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है.

Advertisement

निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा
जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधन और निहंग यात्रियों के बीच विवाद के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए. फिर परिसर पर नियंत्रण करने का प्रयास किया. आरोप है कि इस दौरान सेवादारों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं भी सामने आई हैं. 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं. हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. प्रशासन लगातार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गतिरोध बरकरार है.

रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में इंटरनेट बंद
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने रुद्रप्रयाग और श्रीनगर क्षेत्रों में एहतियातन इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं, ताकि सोशल मीडिया के जरिए किसी तरह की अफवाह न फैल सके. फिलहाल नागरासू गुरुद्वारे में जारी यह विवाद प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. 

Advertisement

हेमकुंड साहिब यात्रा के बीच उत्पन्न हुए इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सभी की निगाहें प्रशासनिक बातचीत और संभावित समाधान पर टिकी हुई हैं. अब देखने वाली बात यह है कि आगे क्या होता है? 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »