उत्तराखंड में राहुल गांधी की रैली का बदला गया वेन्यू, परेड ग्राउंड की परमिशन रद्द

उत्तराखंड में 17 जुलाई को प्रस्तावित राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' रैली अब परेड ग्राउंड के बजाय बन्नू स्कूल मैदान में होगी. प्रशासन ने पहले से चल रहे एक अन्य कार्यक्रम का हवाला देकर परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द कर दी थी. इसके विरोध में कांग्रेस ने धरना दिया और सरकार पर जानबूझकर रोड़े अटकाने का आरोप लगाया.

Advertisement
परेड ग्राउंड की परमिशन कैंसिल होने पर कांग्रेस ने प्रशासन पर आरोप लगाए (File Photo- ITG) परेड ग्राउंड की परमिशन कैंसिल होने पर कांग्रेस ने प्रशासन पर आरोप लगाए (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

उत्तराखंड में 17 जुलाई को प्रस्तावित राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार से बन्नू स्कूल ग्राउंड पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. पहले यह रैली परेड ग्राउंड में आयोजित होनी थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति रद्द कर दी. इसके बाद नए स्थान पर आयोजित राहुल की इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी तैयारियों में जुट गई है.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारी, मनोज यादव और अन्य नेताओं के साथ तैयारियों का जायजा लिया. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गोदियाल ने आरोप लगाया कि निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद 15, 16 और 17 जुलाई के लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने मैदान में पहले से चल रहे एक अन्य कार्यक्रम की अवधि 17 जुलाई तक बढ़ाए जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता के कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अनुमति रद्द करने के लिए जिस कार्यक्रम का हवाला दिया गया, वह वास्तव में किसी दूसरे मैदान में आयोजित हो रहा था. उन्होंने कहा कि उस कार्यक्रम के आयोजकों को इस स्थान की न तो आवश्यकता थी और न ही उसके लिए अनुमति मांगी गई थी.

Advertisement

वैकल्पिक स्थान का किया गया चयन

परेड ग्राउंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम अब वैकल्पिक स्थान के रूप में बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. गोदियाल ने कहा कि उनकी पार्टी परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित कर सकती थी और इस मुद्दे पर सरकार को कड़ी चुनौती भी दे सकती थी, लेकिन छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित करने का फैसला लिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »