ड्रेस की नाप लेने आए दर्जियों ने की छात्राओं से छेड़छाड़, स्कूल स्टाफ ने भी साध ली थी चुप्पी; हंगामे के बाद ताबड़तोड़ एक्शन

Khatima News: दर्जी मोहम्मद कामिल और मोहम्मद शकील विद्यालय में बुलाए गए थे. दोनों दर्जियों ने नाप लेने के बहाने नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ कर दी. छात्राओं का आरोप है कि तत्काल ही स्कूल प्रबंधन को शिकायत करने के एक हफ़्ते बाद तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल में ज़बरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया.

Advertisement
आरोपियों को चप्पलों से पीटती हुईं छात्राएं. आरोपियों को चप्पलों से पीटती हुईं छात्राएं.

aajtak.in

  • उधमसिंहनगर ,
  • 15 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

Uttarakhand News: उधमसिंहनगर ज़िले के खटीमा स्कूल छात्राओं से हुई छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है. यूनिफॉर्म का नाप लेने के नाम पर दर्जियों छात्राओं से बीते सप्ताह जमकर छेड़छाड़ और अभद्रता की थी. सूचना देने के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल पहुंच जमकर हंगामा काटा. अब मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने स्टाफ के 3 सदस्यों को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है. उधर, पुलिस हिरासत में ले जाते समय छात्राओं ओर अभिभावकों ने दर्ज़ियों की चप्पलों से जमकर पिटाई की.  

Advertisement

दरअसल, खटीमा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्राओं की ड्रेस बनाई जानी थी. जिसके लिए गत सप्ताह खटीमा नगर के निजी कारखाने के एक सहायक कर्मचारी प्रतीक तिवारी के साथ दो दर्जी मोहम्मद कामिल और मोहम्मद शकील विद्यालय में बुलाए गए. दोनों दर्जियों ने नाप लेने के बहाने नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ कर दी. छात्राओं का आरोप है कि तत्काल ही स्कूल प्रबंधन को शिकायत करने के एक हफ़्ते बाद तक कोई कार्रवाई न होने पर छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल में ज़बरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया. 

दर्जियों की हरकम पर स्कूल स्टाफ रहा चुप 

अभिभावकों ने बताया कि जब दर्जी मोहम्मद कामिल और मोहम्मद शकील ड्रेस की नाप लेने के नाम पर छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे, उस दौरान स्कूल के तीन कर्मचारी अशोक आर्य, ममता खोलिया और चंद्रशेखर भी मौके पर मौजूद थे. आरोप है कि नाप के दौरान दर्जियों की हरकत को देखकर भी इन कर्मियों ने अपनी चुप्पी बनाए रखी.

Advertisement

छात्राओं के अभिभावकों के हंगामे की सूचना पर उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने अभिभावकों को समझा बुझा कर शांत किया. पीड़ितों ने मामले में दोषी दर्जियों सहित मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की.  उप जिलाधिकारी ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया. 

स्टाफ सस्पेंड और दर्जियों पर FIR 

इसके बाद स्कूल प्रशासन को मामले में लिप्त स्टाफ को तुरंत सस्पेंड कर दिया. साथ ही विद्यालय प्रशासन ने आरोपी दर्जियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. उप जिलाधिकारी ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को भी जांच के लिए जब्त कर लिया.  

खटीमा विधायक भी पहुंचे स्कूल 

एकलव्य विद्यालय में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की सूचना पर उप नेता प्रतिपक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी भी तुरंत विद्यालय पहुंचे और अभिभावकों से पूरे मामले की जानकारी ली. विधायक भुवन कापड़ी ने भी विद्यालय प्रशासन से मामले की पुलिस रिपोर्ट दर्ज करा कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की. 

वहीं, अभिभावक संघ ने भी खटीमा कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह राणा ने बताया कि जनजाति विद्यालय में हुई इस घटना के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई गई है.

Advertisement

खटीमा कोतवाली के एसएसआई अशोक कुमार के अनुसार, इस मामले की तहरीर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना के जिम्मेदार लोगों पर जांच उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. (रिपोर्ट: राजेश छाबड़ा)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »