उधम सिंह नगर
उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) भारत के राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) का एक जिला है और इसका मुख्यालय रुद्रपुर यहीं है. यह कुमाऊं मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,542 वर्ग किलोमीटर है (Udham Singh Nagar Geographical Area).
उधम सिंह नगर जिले में नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का आंशिक हिस्सा (Lok Sabha Constituency) और 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक उधम सिंह नगर की जनसंख्या (Udham Singh Nagar Population) 16 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 649 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 920 है. यहां की 73.10 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. उधम सिंह नगर में पुरुष 81.09 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 64.45 फीसदी है (Udham Singh Nagar Literacy).
उधम सिंह नगर पहले नैनीताल जिले में था, लेकिन अक्टूबर 1995 में इसे अलग जिला बना दिया गया. इस जिले का नाम अमर शहीद उधम सिंह के नाम पर रखा गया है. उधम सिंह वीर स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के मुख्य अंग्रेज अफ़सर जनरल डायर की हत्या लंदन में की थी (Udham Singh Nagar history).
यहां के मुख्य पर्यटक स्थलों में रुद्रपुर का लेक पैराडाइज, उधम सिंह नगर की फोटो गैलरी, काशीपुर का गिरी ताल, द्रोण सागर, अटरिया मंदिर महत्वपूर्ण हैं (Udham Singh Nagar tourist places).
यहां की मिट्टी अत्यंत उपजाऊ है, जिसमें चावल, गेहूं, सरसों ,गन्ना, सूरजमुखी, अरहर दाल, आलू, टमाटर, प्याज, बैंगन, मटर, सेम, लौकी आदि की खेती होती है (Udham Singh Nagar Agriculture).
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुकान के 'बाबा' नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब रुद्रपुर तक फैल गया है. कोटद्वार के जिम संचालक के समर्थन में फेसबुक पोस्ट करने पर रुद्रपुर में बजरंग दल ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. तनाव को देखते हुए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है.
उधम सिंह नगर में पार्षद पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि हमला खुद पार्षद ने साजिश के तहत करवाया था. पुलिस ने तीन हमलावरों और एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है. विधायक पिता ने बेटे की करतूत स्वीकार करते हुए सार्वजनिक माफी मांगी है.
उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र पार्षद सौरभ बेहड़ पर एक पंचायत के लिए जाते समय जानलेवा हमला हो गया. गंभीर रूप से घायल सौरभ का उपचार आईसीयू में चल रहा है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में तेंदुआ की दहशत ने लोगों की नींद हराम कर दी है. स्थानीय विधायक शिव अरोरा को पता चला तो खुद घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान अचानक विधायक का सामना तेंदुआ से हो गया, जो कैमरे में कैद हो गया. उसके बाद वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए. कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ लिया गया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.
उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत फैल गई. पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र और सिडकुल से लगे इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद स्थानीय विधायक शिव अरोरा मौके पर हालात का जायजा लेने पहुंचे.
उत्तराखंड में आजतक के स्टिंग ऑपरेशन ने अवैध खनन की भयावह तस्वीर उजागर की है. उधम सिंह नगर की बाजपुर तहसील में कोसी नदी के बीचों-बीच ट्रैक्टर और ओवरलोड डंपर खुलेआम रेत ढोते दिखे. पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे खनन माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.
उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में सुबह प्रार्थना के दौरान कुछ छात्रों को कलमा पढ़ाया गया. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. अब विभाग ने इस पूरे मामले को लेकर एक्शन लिया है.
उत्तराखंड के जसपुर के मुरली वाला गांव से एक दर्दनाक खबर आई है. जहां गन्ने के खेत में 13 साल की आठवीं कक्षा की बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया.
उधम सिंह नगर में बुआ-भतीजी का विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामूली बात पर दोनों में बाल पकड़कर मारपीट हो गई. महिला ने युवती का हाथ काट लिया. युवती ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. युवती का आरोप है कि बुआ नाबालिग रहते उसे घर के काम करवाती थी और अब बाहर काम करने पर विवाद करती है.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में बुआ-भतीजी के बीच हुआ हाई प्रोफाइल ड्रामा चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और युवती के बीच जोरदार मारपीट होती दिख रही है. वीडियो में पहले महिला युवती को थप्पड़ मारती है, जिसके बाद युवती भी महिला के बाल पकड़कर जवाब देती है.
उत्तराखंड के काशीपुर में निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया. लंच बॉक्स में छिपाकर लाए गए तमंचे से हुई फायरिंग के बाद शिक्षक नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती. घटना के बाद शिक्षकों में आक्रोश और पुलिस जांच तेज.
पुलिस ने यह एनकाउंटर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में किया. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 48 साल के तस्लीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है. एनकाउंटर में उसके पैर में चोट लग गई.
रुद्रपुर की डेंटल डॉक्टर आंचल ढींगरा का लाइसेंस रिवॉल्वर से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि जांच के हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक बंद बोरे में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में रेप और हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक कलयुगी पिता ने अपने ही 14 वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद वह घर में ही गड्ढा खोदकर उसे दफनाने भी जा रहा था, लेकिन इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया गया.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पिता ने अपने 14 साल के बेटे की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. बदमाशों को जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो उधर से फायरिंग शुरू कर दी गई. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बैंक के कर्मचारियों ने ऐसा कारनामा किया, जिसने अफसरों के होश उड़ा दिए. दरअसल, ये मामला रुद्रपुर की इंडसइंड बैंक का है. यहां मैनेजर और कैशियर ने एसएलओ के बैंक खाते से फर्जी चेक से 13 करोड़ 51 लाख रुपये निकाल लिए. इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बैंक मैनेजर और महिला कैशियर ने मिलकर एसएलओ के खाते से 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि निकाल ली. आरोपियों ने इसके लिए कलर पेपर पर प्रिंट करके चेक बना ली थी. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
Rudrapur Nurse Rape Murder Case: सूत्रों के मुताबिक, रुद्रपुर के एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वाली 30 साल की महिला का दूसरा मोबाइल भी SIT ने बरामद कर लिया है. साथ ही वो शख्स भी पकड़ा गया है, जो नर्स का वो मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था.
कोलकाता से 1357 किलोमीटर दूर उत्तरखंड के रुद्रपुर में रेप और कत्ल की ऐसी वारदात अंजाम दी गई, जिसे लेकर वहां रोज धरना प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं. ये मामला है एक नर्स के साथ रेप और हत्या किए जाने का. जिसे जानकर हर कोई सकते में है.