ऑनलाइन गेम खेलते हुई दोस्ती, मिलने के लिए देहरादून से पंजाब भाग आईं लड़कियां, फिर...

दोनों गुमशुदा लड़कियों के संबंध में सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार-प्रसार किया गया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि दोनों हरियाणा के अंबाला में हैं.

Advertisement
यह AI से बनाई गई तस्वीर है. इसका इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है. यह AI से बनाई गई तस्वीर है. इसका इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है.

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 05 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ खेलने के दौरान बने दोस्त से मिलने के लिए घर से भागीं दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने पंजाब जिले के विकासनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि 13 और 17 वर्षीय दोनों लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पंजाब के राजपुरा में बस स्टैंड पर ढूंढ निकाला गया और वहां से यहां लाकर उनके परिजनों के सौंप दिया गया.

Advertisement

घर से कैसे भागीं लड़कियां?
मिली जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके साथ ही रहने वाली उसकी 13 वर्षीय भतीजी और पड़ोस में रहने वाली उसकी 17 वर्षीय सहेली दो फरवरी को एक साथ बिना बताए कहीं चली गई हैं और काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं लग रहा है.

दोस्तों से पूछताछ की गई
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुरंत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिगों के परिजनों, आस-पास रहने वाले लोगों व दोस्तों से पूछताछ की और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया.

पहले हरियाणा के अंबाला की मिली लोकेशन
पुलिस ने बताया कि दोनों गुमशुदा लड़कियों के संबंध में सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार-प्रसार किया गया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि दोनों हरियाणा के अंबाला में हैं, जिस पर पुलिस वहां के लिए रवाना हुई, लेकिन इसी बीच लड़कियों की लोकेशन वहां से बाहर जाने की मिली.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान सर्विलांस से उनके पंजाब के राजपुरा में बस स्टैंड पर होने का पता चला, जहां पहुंचकर पुलिस ने उन दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया. अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि वे दोनों ऑनलाइन ‘फ्री फायर’ गेम के दौरान बने उनके एक दोस्त से मिलने के लिए खुद ही अपने घर से भाग आई हैं.

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों ने अपने साथ किसी भी तरह का क्राइम होने से इंकार किया, जिसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सौंप दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »